Sawan 2025: सावन के महीने में शनि चलेंगे उल्टी चाल, किस राशि पर रहेंगे मेहरबान, किनका शुरू होगा अच्छा समय

Sawan 2025: सावन मास 11 जुलाई 2025 से प्रारंभ हो रहा है। यह 9 अगस्त तक रहेगा। वहीं 13 जुलाई को शनि वक्री हो जाएंगे। वह 28 नवंबर तक वक्री रहेंगे। उनकी इस उल्टी चाल का प्रभाव राशियों पर भी देखने को मिलेगा।

Sawan 2025: इस साल 11 जुलाई से सावन का महीना आरंभ होगा और यह 9 अगस्त तक रहेगा। इस बार सावन में एक संयोग देखने को मिल रहा है कि सावन के प्रांरभ के साथ ही 13 जुलाई से शनि देव वक्री हो जाएंगे। यानी उल्टी चाल चलेंगे। सावन महीने में शनि मीन राशि में वक्री होंगे। इस दौरान कर्मों का फल थोड़ी देरी से मिलता है और कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ता है।

sawan 2025, shani dev photos, shiv ji images

सावन 2025: शनि की उल्टी चाल और राशियों पर प्रभाव

शनि की उल्टी चाल और राशियों पर प्रभाव

  1. मेष राशि के कामकाज में रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य समस्या और खर्च दोनों बढ़ सकते हैं।
  2. वृषभ राशि को करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
  3. मिथुन राशि का भाग्य धीमा चलेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें। यात्रा में अड़चन आ सकती है।
  4. कर्क राशि के लोग आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। उधारी या ऋण से बचें।
  5. सिंह राशि को दांपत्य जीवन में तनाव देखना पड़ सकता है। हर जगह संयम से काम लें।
  6. कन्या राशि स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी बदलने का विचार स्थगित रखें।
  7. तुला वालों को प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखना पड़ेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
  8. वृश्चिक राशि के घर-परिवार में अशांति हो सकती है। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े फैसले टाल देना ही बेहतर होगा।
  9. धनु राशि वालों को थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा। भाई-बहनों से जुड़ा कोई पुराना विवाद उभर सकता है।
  10. मकर की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बोलचाल में संयम रखें।
  11. कुंभ राशि के लिए आत्मनिरीक्षण और सुधार का समय होगा।
  12. मीन वालों का आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। मानसिक अशांति संभव।

End of Feed