Sawan 2025 Lord Shiva Puja Vidhi: सावन के पहले दिन कैसे करें भोलेनाथ की पूजा? देखें, शिव पूजन विधि से शिव चालीसा और आरती तक सबकुछ यहां
शिवलिंग पर चल चढ़ाने के नियम
भगवान शिव का मंत्र-
- ॐ नमः शिवाय
- ऊं पषुप्ताय नमः
- ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः
- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
सावन 2025 की शुभकामनाएं संदेश
शिव जी की आरती-
ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥ ओम जय शिव ओंकारा॥
एकानन चतुरानन पञ्चानन राजे।
.
हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे॥ ओम जय शिव ओंकारा॥
दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे।
.
त्रिगुण रूप निरखत त्रिभुवन जन मोहे॥ ओम जय शिव ओंकारा॥
अक्षमाला वनमाला मुण्डमालाधारी।
.
त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी॥ ओम जय शिव ओंकारा॥
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघंबर अंगे।
.
सनकादिक गरुड़ादिक भूतादिक संगे॥ ओम जय शिव ओंकारा॥
कर के मध्य कमण्डल चक्र त्रिशूलधारी।
.
जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता॥ ओम जय शिव ओंकारा॥
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।
.
प्रणवाक्षर के मध्ये ये तीनों एका॥ ओम जय शिव ओंकारा॥
पर्वत सोहैं पार्वती, शंकर कैलासा।
.
भांग धतूरे का भोजन, भस्मी में वासा॥ ओम जय शिव ओंकारा॥
जटा में गंग बहत है, गल मुण्डन माला।
.
शेष नाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला॥ ओम जय शिव ओंकारा॥
काशी में विराजे विश्वनाथ, नन्दी ब्रह्मचारी।
.
नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी॥ ओम जय शिव ओंकारा॥
त्रिगुणस्वामी जी की आरति जो कोइ नर गावे।
.
कहत शिवानन्द स्वामी, मनवान्छित फल पावे॥
ओम जय शिव ओंकारा॥ स्वामी ओम जय शिव ओंकारा॥
कैसे करें भगवान शिव की पूजा?
सावन सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। हल्के या सफेद रंग के वस्त्र शुभ माने जाते हैं। इसके बाद पूजा स्थान की सफाई करें और वहां गंगाजल छिड़कें। फिर एक चौकी पर भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। अब शिवलिंग को पहले गंगाजल, फिर दूध और पंचामृत (जिसमें दूध, दही, घी, शहद और चीनी होती है) से स्नान कराएं। इसके बाद साफ जल से धोकर बेलपत्र, धतूरा, सफेद फूल, फल, मिठाई, दीपक, अगरबत्ती, चावल और गंगाजल अर्पित करें। इसके बाद बैठकर “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें। आप चाहें तो महामृत्युंजय मंत्र, शिव चालीसा या रुद्राष्टक का पाठ भी कर सकते हैं। पूजा के अंत में शिव जी की आरती करें और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें।Shiv Mantra: भगवान शिव का रुद्र मंत्र
ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः- यह शिव जी का रूद्र मंत्र है। माना जाता है कि प्रतिदिन इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति की हर इच्छा पूरी हो सकती है।
Live: सावन के गीत: लिरिक्स
मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजामन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा
शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा
बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम
मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा
पार्वती जब सीता बन कर
जय श्री राम के सम्मुख आई
राम ने उनको माता कहकर
शिव शंकर की महिमा गायी
शिव भक्ति में सब कुछ सूझा
शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा
बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम
मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा
तेरी जटा से निकली गंगा
और गंगा ने भीष्म दिया है
तेरे भक्तों की शक्ति ने
सारे जगत को जीत लिया है
तुझको सब देवोँ ने पूजा
शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा
बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम
मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा
मन मेरे मंदिर शिव मेरी पूजा
शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा
बोल सत्यम शिवम बोल तू सुन्दरम
मन मेरे शिव की महिमा के गुण गाये जा
ओम नमः शिवाय नमो
ओम नमः शिवाय नमो ….
Sawan 2025 Lord Shiva Puja Vidhi LIVE: शिवलिंग पर जल चढ़ाने के नियम क्या हैं?
शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय आपका मुख हमेशा उत्तर दिशा में होना चाहिए। इसके अलावा जल में आप बेलपत्र, धतूरा, भांग, शमी के पत्ते, पुष्प और अक्षत (चावल) भी मिला सकते हैं।सावन में बाल कटवा सकते हैं?
भगवान शिव को अक्सर लंबे बालों (जटाधारी) और घनी दाढ़ी के साथ दिखाया जाता है। बहुत से भक्त मानते हैं कि सावन में अपने बाल, दाढ़ी और नाखून न काटना भगवान शिव के प्राकृतिक रूप का सम्मान करने जैसा है|Sawan 2025 Lord Shiva Puja Vidhi LIVE: शिव जी की फोटो डाउनलोड
Sawan 2025 Lord Shiva Puja Vidhi LIVE: सावन के सोमवार के डेट्स
पहला सोमवार 14 जुलाई, दूसरा 21 जुलाई, तीसरा 28 जुलाई और आखिरी सोमवार 4 अगस्त को होगाSawan 2025 Lord Shiva Puja Vidhi LIVE: सावन में क्या करना चाहिए?
सावन में आप रोजाना स्नान आदि कर भोलेनाथ को जल अर्पित कर सकते हैं। इसके अलावा आपको रुद्राभिषेक, शिव चालीसा का पाठ भी करना चाहिए। इससे आपके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे।Sawan 2025 Lord Shiva Puja Vidhi LIVE: साल 2025 के सावन में कितने सोमवार है?
साल 2025 के सावन में 4 सोमवार पड़ने वाले हैं। पहला सोमवार 14 जुलाई, दूसरा 21 जुलाई, तीसरा 28 जुलाई और आखिरी सोमवार 4 अगस्त को होगा।Sawan 2025 Lord Shiva Puja Vidhi LIVE: शिवलिंग फोटो वॉलपेपर
Sawan 2025 Lord Shiva Puja Vidhi LIVE: सावन भजन लिरिक्स (सुबह सुबह ले शिव का नाम)
सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम।सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम।
सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम।
सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम।
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय ।।
खुद को राख लपेटे फिरते, औरों को देते धन धाम।
खुद को राख लपेटे फिरते, औरों को देते धन धाम।
देवो के हित विष पी डाला, नील कंठ को कोटि प्रणाम, नील कंठ को कोटि प्रणाम।
सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम।
सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम।
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय ।।
शिव के चरणों में मिलते हैं सारी तीरथ चारो धाम।
शिव के चरणों में मिलते हैं सारी तीरथ चारो धाम।
करनी का सुख तेरे हाथों, शिव के हाथों में परिणाम, शिव के हाथों में परिणाम।
सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम ॥
सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम।
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय ।।
शिव के रहते कैसी चिंता, साथ रहे प्रभु आठों याम।
शिव के रहते कैसी चिंता, साथ रहे प्रभु आठों याम
शिव को भजले सुख पायेगा, मन को आएगा आराम, मन को आएगा आराम।
सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम ॥
सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम।
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय
Sawan 2025 Lord Shiva Puja Vidhi LIVE: सावन में क्या नहीं करना चाहिए?
सावन मास में मांसाहारी भोजन, शराब और तंबाकू का सेवन करने से बचें। इन चीजों को पवित्र नहीं माना जाता हे। साथ ही प्याज और लहसुन के सेवन से भी बचना चाहिए।Sawan 2025 Lord Shiva Puja Vidhi LIVE: सावन में किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए?
सावन में हरा रंग पहनना शुभ होता है। सुहागिन महिलाएं हरे रंग की साड़ी और हरी चूड़ी पहनकर तैयार होती हैं। मान्यता है कि हरे रंग के कपड़े पहनने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और माता पार्वती का भी आशीर्वाद मिलता है||Sawan 2025 Lord Shiva Puja Vidhi LIVE: सावन के पहले सोमवार का उपाय
सावन के पहले सोमवार के दिन गरीबों और असहायों को सफेद चीजों का दान करना चाहिए। साथ ही दिन हो सके तो कई बार ॐ सोम सोमाय नमः का जाप भी करेंSawan 2025 Lord Shiva Puja Vidhi LIVE: कैसे चढ़ाएं शिवलिंग पर जल?
शिवलिंग पर कभी भी शंख से जल नहीं चढ़ाना चाहिए। आपको हमेशा तांबे के लोटे का इस्तेमाल करना है। साथ ही पूर्व दिशा की ओर मुंह करके ही जल अर्पित करें।Sawan 2025 Lord Shiva Puja Vidhi LIVE: रुद्राभिषेक सामग्री लिस्ट
शुद्ध जल,घी, पान, सुपारी, गन्ने का रस, दूध, दही, शहद, गुलाबजल, नारियल, दीपक, बत्ती, अगरबत्ती, कपूर, श्रृंगी, बिल्वपत्र, धुप, मौली, भांग, मेवा, मिठाई, धतूरा|Sawan 2025 Lord Shiva Puja Vidhi LIVE: भगवान शिव का रुद्र मंत्र
ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः- यह शिव जी का रूद्र मंत्र है। माना जाता है कि प्रतिदिन इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति की हर इच्छा पूरी हो सकती है।
Sawan 2025 Lord Shiva Puja Vidhi LIVE: पढ़ें, शिव चालीसा
॥दोहा॥श्री गणेश गिरिजा सुवन , मंगल मूल सुजान।
कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान॥
.
॥चौपाई॥
जय गिरिजा पति दीन दयाला। सदा करत संतन प्रतिपाला॥
भाल चंद्रमा सोहत नीके। कानन कुण्डल नागफनी के॥
.
अंग गौर शिर गंग बहाए। मुण्डमाल तन छार लगाए॥
वस्त्र खाल बाघंबर सोहे। छवि को देख नाग मुनि मोहे॥
.
मैना मातु की ह्वै दुलारी। बाम अंग सोहत छवि न्यारी॥
कर त्रिशूल सोहत छवि भारी। करत सदा शत्रुन क्षयकारी॥
.
नन्दि गणेश सोहै तहं कैसे। सागर मध्य कमल हैं जैसे॥
कार्तिक श्याम और गणराऊ। या छवि को कहि जात न काऊ॥
.
देवन जबहीं जाय पुकारा। तब ही दुख प्रभु आप निवारा॥
किया उपद्रव तारक भारी। देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी॥
.
तुरत षडानन आप पठायउ। लवनिमेष महं मारि गिरायउ॥
आप जलंधर असुर संहारा। सुयश तुम्हार विदित संसारा॥
.
त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई। सबहिं कृपा कर लीन बचाई॥
किया तपहिं भागीरथ भारी। पुरब प्रतिज्ञा तसु पुरारी॥
.
दानिन महं तुम सम कोउ नाहीं। सेवक स्तुति करत सदाहीं॥
वेद नाम महिमा तव गाई। अकथ अनादि भेद नहिं पाई॥
.
प्रगट उदधि मंथन में ज्वाला। जरे सुरासुर भये विहाला॥
कीन्ह दया तहँ करी सहाई। नीलकण्ठ तब नाम कहाई॥
.
पूजन रामचंद्र जब कीन्हा। जीत के लंक विभीषण दीन्हा॥
सहस कमल में हो रहे धारी। कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी॥
.
एक कमल प्रभु राखेउ जोई। कमल नयन पूजन चहं सोई॥
कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर। भये प्रसन्न दिए इच्छित वर॥
.
जय जय जय अनंत अविनाशी। करत कृपा सब के घटवासी॥
दुष्ट सकल नित मोहि सतावै । भ्रमत रहे मोहि चैन न आवै॥
.
त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो। यहि अवसर मोहि आन उबारो॥
लै त्रिशूल शत्रुन को मारो। संकट से मोहि आन उबारो॥
.
मातु पिता भ्राता सब कोई। संकट में पूछत नहिं कोई॥
स्वामी एक है आस तुम्हारी। आय हरहु अब संकट भारी॥
.
धन निर्धन को देत सदाहीं। जो कोई जांचे वो फल पाहीं॥
अस्तुति केहि विधि करौं तुम्हारी। क्षमहु नाथ अब चूक हमारी॥
.
शंकर हो संकट के नाशन। मंगल कारण विघ्न विनाशन॥
योगी यति मुनि ध्यान लगावैं। नारद शारद शीश नवावैं॥
.
नमो नमो जय नमो शिवाय। सुर ब्रह्मादिक पार न पाय॥
जो यह पाठ करे मन लाई। ता पार होत है शम्भु सहाई॥
.
ॠनिया जो कोई हो अधिकारी। पाठ करे सो पावन हारी॥
पुत्र हीन कर इच्छा कोई। निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई॥
.
पण्डित त्रयोदशी को लावे। ध्यान पूर्वक होम करावे ॥
त्रयोदशी ब्रत करे हमेशा। तन नहीं ताके रहे कलेशा॥
.
धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे। शंकर सम्मुख पाठ सुनावे॥
जन्म जन्म के पाप नसावे। अन्तवास शिवपुर में पावे॥
.
कहे अयोध्या आस तुम्हारी। जानि सकल दुःख हरहु हमारी॥
.
॥दोहा॥
नित्त नेम कर प्रातः ही, पाठ करौं चालीसा।
तुम मेरी मनोकामना, पूर्ण करो जगदीश॥
मगसर छठि हेमन्त ॠतु, संवत चौसठ जान।
अस्तुति चालीसा शिवहि, पूर्ण कीन कल्याण॥
Sawan 2025 Lord Shiva Puja Vidhi LIVE: कब से कबतक चलेगा सावन का महीना?
सावन का पवित्र महीना इस वर्ष 11 जुलाई 2025 से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगा।Sawan 2025 Lord Shiva Puja Vidhi LIVE: भोलेनाथ की फोटो Hd
Sawan 2025 Lord Shiva Puja Vidhi LIVE: कब है सावन का पहला सोमवार?
सावन का पहला सोमवार, जो इस बार 14 जुलाई 2025 को पड़ रहा है।Sawan 2025 Lord Shiva Puja Vidhi LIVE: कैसे करें भगवान शिव की पूजा?
सावन सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। हल्के या सफेद रंग के वस्त्र शुभ माने जाते हैं। इसके बाद पूजा स्थान की सफाई करें और वहां गंगाजल छिड़कें। फिर एक चौकी पर भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। अब शिवलिंग को पहले गंगाजल, फिर दूध और पंचामृत (जिसमें दूध, दही, घी, शहद और चीनी होती है) से स्नान कराएं। इसके बाद साफ जल से धोकर बेलपत्र, धतूरा, सफेद फूल, फल, मिठाई, दीपक, अगरबत्ती, चावल और गंगाजल अर्पित करें। इसके बाद बैठकर “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें। आप चाहें तो महामृत्युंजय मंत्र, शिव चालीसा या रुद्राष्टक का पाठ भी कर सकते हैं। पूजा के अंत में शिव जी की आरती करें और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें।Sawan 2025 Lord Shiva Puja Vidhi LIVE: शिव पूजा का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 04:16 AM से 05:04 AM तकअभिजीत मुहूर्त: 12:05 PM से 12:58 PM तक
अमृत चौघड़िया: 08:27 AM से 10:06 AM तक
गोधुलि मुहूर्त: 07:22 PM से 07:41 PM तक
Aaj Ka Ankfal : 13 अक्टूबर का दिन रहेगा इन 4 मूलांक वालों के लिए शुभ, आज के अंकफल से जानिए अपने दिन का हाल
Aaj Ka Panchang : नवरात्रि का तीसरा दिन आज, पंचांग से जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Daily Horoscope : आज 13 अक्टूबर को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए आज के राशिफल से
बड़ा नुकसान उठा सकती हैं ये 6 राशियां, अस्त हो गए हैं धन के दाता
Aaj Ka Chandra Darshan 12-October-2026 LIVE Updates: आज आपके शहर में कितने बजे दिखेगा चांद, जानिए द्वितीया पर चंद्रदर्शन का सटीक समय
© 2026 Times Horizon Private Limited
