Sawan 2025 FAQs: क्या सावन में काटने चाहिए बाल, दाढ़ी और नाखून? जानें, क्या कहते हैं नियम

Sawan 2025 FAQs: सावन के शुभ महीने की शुरुआत हो गई है और इसी के साथ शुरू हो गए हैं लोगों के मन में ढ़ेर सारे सवाल। कोई ये जानना चाहता है कि सावन में नाखून काट सकते हैं या नहीं तो कोई सर्च कर रहा है कि सावन में बाल काटने की मनाही होती है क्या? यहां आपको इन सवालों के जवाब मिलेंगे।

Sawan 2025 FAQs: सावन का महीना चल रहा है। इस महीने में लोग भोलेनाथ की भक्ति में झूमते नजर आते हैं। इस महीने में भक्त पूजा और जल अर्पण के अलावा क्या करें और क्या न करें, इस बात का भी पूरा ध्यान रखते हैं। सबसे ज्यादा तो लोग ये पूछ रहे हैं कि सावन में बाल काट सकते हैं क्या। इतना ही नहीं, दाढ़ी काटने, नाखून काटने को लेकर भी लोगों के मन में कंफ्यूजन रहती है। इसलिए हम आपके इन सभी सवालों का जवाब लेकर आए हैं।

क्या सावन में काटने चाहिए बाल, दाढ़ी और नाखून? (Photo Source: Times Now Navbharat)

क्या सावन में बाल और दाढ़ी काट सकते हैं?

भगवान शिव को अक्सर लंबे बालों (जटाधारी) और घनी दाढ़ी के साथ दिखाया जाता है। बहुत से भक्त मानते हैं कि सावन में अपने बाल, दाढ़ी और नाखून न काटना भगवान शिव के प्राकृतिक रूप का सम्मान करने जैसा है। साथ ही सावन के महीने में शिव जी की पूजा और तपस्या की जाती है तो अपने शारीरिक श्रृंगार पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

End of Feed