अध्यात्म

प्रेमानंद जी महाराज से मिली भजन गायिका जया किशोरी, जानें कथावाचन पर महाराज जी ने क्या दिया उपदेश

Jaya Kishori Met Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज एक संत, आध्यात्मिक गुरू और कथावाचक हैं। हाल ही में फेमस कथावाचक जया किशोरी जी की मुलाकात प्रेमानंद महाराज से हुई। इस दौरान महाराज जी ने जया किशोरी को गीता के ज्ञान देते हुए कुछ खास उपदेश दिए।

Image

जया किशोरी को प्रेमानंद जी महाराज ने दिया ये उपदेश (Photo Source: Times Now Navbharat)

Jaya Kishori Met Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के पास हर दिन सैकड़ों भक्त आते हैं। प्रेमानंद जी महाराज वृंदावन में सत्संग, ध्यान शिविर और आध्यातमिक यात्राओं का संचालन करते हैं। प्रेमानंद जी महाराज के उपदेश और उनकी सलाह सोशल मीडिया पर हर दिन वायरल होते है। हाल ही में एक वीडियो सामने आई, जिसमें देख सकते हैं कि मशहूर कथावाचक जया किशोरी, प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंची हैं। इस दौरान महाराज जी ने किशोरी जी को गीता का ज्ञान अर्थ सहित समझाया और भक्ति से जुड़े उपदेश दिए।

प्रेमानंद जी महाराज ने जया किशोरी को दिया ये उपदेश-

प्रेमानंद जी महाराज ने कथावाचक जया किशोरी से कहा- "अराधना करो, भगवान का नाम लेना हर जीव का अधिकार है।" इसके बाद महाराज जी ने श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक का जिक्र करते हुए आगे कहा कि,

मच्चित्ता मद्गतप्राणा बोधयन्तः परस्परम्।

कथयन्तश्च मां नित्यं तुष्यन्ति च रमन्ति च।।10.9।।

तेषां सततयुक्तानां भजतां प्रीतिपूर्वकम्।

ददामि बुद्धियोगं तं येन मामुपयान्ति ते।।10.10।।

जो मेरे में चित्त लगाए हुए हं, मेरे में प्राण लगाए हुए है और मेरी चर्चा में संतुष्ट है, मैं उसे बुद्धियोग प्रदान करता हूं।भगवान में हमारा मन लगा रहे, हमारा चित्त लगा रहे। हमारी समाज, अध्यात्म की तरफ बढ़ें। भगवान से जुड़े। पाप आचरण त्यागे, ये हम सबका कर्तव्य है। स्वयं भगवान की चर्चा करना, स्वयं भगवान का भजन करना, अच्छे आचरण करना, ये हर मनुष्य का कर्तव्य है। हम सब भगवान के बच्चे हैं। भगवान का नाम, गुण, कीर्तन करना, भगवान की महिमा का गाण करना, ये सबका अधिकार है।

पुरुष नपुंसक नारि वा जीव चराचर कोइ।

सर्ब भाव भज कपट तजि मोहि परम प्रिय सोइ॥87 क॥

वह पुरुष हो, नपुंसक हो, स्त्री हो अथवा चर-अचर कोई भी जीव हो, कपट छोड़कर जो भी सर्वभाव से मुझे भजता है, वही मुझे परम प्रिय है।

महाराज जी ने जया किशोरी से अंत में कहा- "नाम जप करो, दूसरो को करवाओ। जय श्री राधा।"

कौन हैं जया किशोरी जी?

जया किशोरी एक आध्यात्मिक प्रवक्ता, मोटिवेशनल स्पीकर, भजन गायिका, लाइफ कोच और सोशल सुधारक हैं। जया किशोरी जी को लोग आधुनिक युग की मीरा कहते हैं। महज 7 वर्ष की आयु में अध्यात्म से जुड़ने वाले जया जी आज सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा मशहूर हैं। उनके भजन और कथा के वीडियोज खूब वायरल होते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article