अध्यात्म

Sawan 2024 Start Date: सावन कब से लगेगा? जानिए इस महीने के व्रत-त्योहार और सावन सोमवार व्रत की पूरी लिस्ट

Sawan 2024 Start Date (सावन कब से शुरू हो रहा है 2024 में): सावन महीने को श्रावण मास के नाम से भी जाना जाता है। ये महीना आषाढ़ महीने के बाद पड़ता है। यहां आप जानेंगे सावन कब से शुरू हो रहा है, श्रावण मास कब से कब तक रहेगा और सावन कब से लग रहा है।

Image

Sawan 2024 Start And End Date

Sawan Kab Se Shuru Hai 2024 (सावन महीना कब से शुरू है 2024): सावन महीना 22 जुलाई से लग रहा है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार सावन मास में सृष्टि की बागडोर भगवान शिव के हाथ में आ जाती है इसलिए इस महीने में भोलेनाथ की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। इस महीने में कांवड़ यात्रा (Kawad Yatra 2024) भी निकाली जाती है। इसके अलावा सावन में पड़ने वाले त्योहारों का भी अपना खास महत्व होता है। चाहे वो सावन सोमवार व्रत (Sawan Somwar Vrat 2024) हो या सावन शिवरात्रि (Sawan Shivrtri 2024) या फिर नाग पंचमी (Nag Panchami 2024) का त्योहार। चलिए जानते हैं इस साल सावन कब से शुरू हो रहा है और इस महीने में कौन-कौन से व्रत-त्योहार पड़ेंगे।

सावन कब से शुरू है 2024 (Sawan 2024 Start Date)

इस साल सावन माह 22 जुलाई से लग रहा है। पंचांग अनुसार सावन की पहली तारीख यानी प्रतिपदा तिथि 21 जुलाई की दोपहर 03 बजकर 46 मिनट से लग जाएगी। लेकिन 21 जुलाई को उदया तिथि न होने के कारण इस पवित्र महीने की शुरुआत 22 जुलाई से मानी जाएगी।

सावन सोमवार लिस्ट 2024 (Sawan Somwar List 2024)

इस साल 5 सावन सोमवार व्रत रखें जाएंगे। पहला सावन सोमवार व्रत 22 जुलाई को, दूसरा 29 जुलाई को, तीसरा 05 अगस्‍त को, चौथा 12 अगस्‍त और पांचवां 19 अगस्‍त को पड़ रहा है। 19 अगस्‍त को सावन सोमवार व्रत के साथ श्रावण मास का समापन भी हो जाएगा।

सावन महीने के व्रत-त्योहार 2024 (Sawan Month Festival 2024 List)

प्रदोष व्रत - 1 अगस्त 2024

सावन शिवरात्रि - 2 अगस्त 2024

सावन अमावस्या - 4 अगस्त 2024

हरियाली तीज- 7 अगस्त 2024

नागपंचमी- 9 अगस्त 2024

श्रावण पुत्रदा एकादशी - 16 अगस्त 2024

प्रदोष व्रत - 17 अगस्त 2024

रक्षाबंधन और सावन पूर्णिमा- 19 अगस्त 2024

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article