Sawan 2023 Start And End Date In India: सावन का महीना जुलाई में शुरू हो रहा है और अगस्त तक ये महीना चलेगा। खास बात ये है कि इस बार श्रावण एक नहीं बल्कि 2 महीने तक रहेगा। दरअसल इस सावन मलमास (Malmas 2023) लग रहा है जिसके कारण ये महीना बढ़ गया है। हिंदू पंचांग अनुसार सावन की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से होगी और 18 जुलाई को मलमास लग जाएगा जो 16 अगस्त तक चलेगा। वही श्रावण मास 31 अगस्त को खत्म होगा। बताया जा रहा है कि ऐसा संयोग 19 साल बाद यानि करीब दो दशक बन रहा है। जानिए किन राशियों के लोगों पर इस महीने भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी।
Sawan 2023: सावन में 5 राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सावन का महीना काफी लकी साबित होने वाला है। इस राशि के लोगों को हर काम में सफलता मलेगी। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। भगवान शिव की विशेष कृपा आप पर बनी रहेगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। सावन सोमवार व्रत आपके लिए विशेष रूप से फलदायी साबित होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सावन का पवित्र महीना शुभ साबित होगा। इस राशि वालों के सारे सपने पूरे होंगे। भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा रहेगी। विदेशा जाने का सपना भी पूरा हो सकता है। अगर आप वाहन खरीदने का सपना देख रहे हैं तो सावन में आपका ये सपना पूरा हो सकता है। नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों पर भगवान शिव मेहरबान रहेंगे। सावन में आप अपने जीवन में सकारात्मकता का अनुभव करेंगे। जिससे आप अपने कार्यों को सही ढंग से कर सकेंगे। वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। कोई बड़ा प्रोजक्ट हाथ लग सकता है।
वृश्चिक राशि
ये सावन वृश्चिक राशि वालों के लिए भी शुभ रहेगा। आपके सपने पूरे होंगे। नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। सैलरी बढ़ने के भी प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। आपके अंदर एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिलेगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सावन का महीना लकी साबित होगा। करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। नई नौकरी मिलने के योग बनेंगे। वेतन में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस में सफलता मिलेगी।
