Sawan 2023 Start And End Date: भगवान शिव का प्रिय महीना सावन साल 2023 में एक नहीं बल्कि 2 महीने तक चलेगा। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि इस बार मलमास (Malmas 2023) सावन के महीने में लगेगा। इस साल सावन महीने की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से होगी और इसका अंत 31 अगस्त 2023 को होगा। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार ऐसा संयोग पूरे 19 साल बाद बन रहा है जब सावन एक नहीं बल्कि 2 महीने तक चलेगा। बता दें मलमास या पुरुषोत्तम महीना हर 3 साल में पड़ता है। सावन ही नहीं बल्कि अन्य त्योहारों पर भी मलमास का असर देखने को मिलेगा। जानिए सावन में कितने सोमवार पड़ेंगे (Sawan Me Kitne Somvar Hain)।
Sawan 2023 Start Date: सावन महीना कब से शुरू हो रहा है, जानिए
सावन कब से शुरू है 2023 (Sawan 2023 Start And End Date)
इस साल सावन में भोलेबाबा को प्रसन्न करने के लिए भक्तों के पास काफी समय रहेगा। क्योंकि इस बार सावन महीना एक नहीं बल्कि पूरे दो महीने तक चलेगा। सावन का आरंभ 04 जुलाई 2023 को होगा और इसका अंत 31 अगस्त 2023 को होगा। माना जा रहा है ऐसा संयोग 19 साल बाद बन रहा है जब सावन महीने में ही मलमास लग रहा है। बता दें मलमास हर तीसरे साल में लगता है।
सावन सोमवार 2023 (Sawan Somvar 2023 Date)
| सावन सोमवार | तारीख |
| सावन का पहला सोमवार | 10 जुलाई 2023 |
| सावन का दूसरा सोमवार | 17 जुलाई 2023 |
| सावन का तीसरा सोमवार | 24 जुलाई 2023 |
| सावन का चौथा सोमवार | 31 जुलाई 2023 |
| सावन का पांचवा सोमवार | 7 अगस्त 2023 |
| सावन का छठवां सोमवार | 14 अगस्त 2023 |
| सावन का सातवां सोमवार | 21 अगस्त 2023 |
| सावन का आठवां सोमवार | 28 अगस्त 2023 |
सावन माह और सावन सोमवार व्रत का महत्व (Sawan Month Significance)
सावन का महीना भगवान शिव को बेहद ही प्रिय होता है। इसलिए इस महीने में शिव जी की पूजा-अर्चना करने से उनकी असीम कृपा प्राप्त होती है। कहते हैं जो व्यक्ति सावन सोमवार व्रत करता है उसके वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है साथ ही सुख समृद्धि की कभी कमी नहीं होती। सावन में शिवलिंग पर धतूरा, भांग, बेलपत्र, चन्दन, चावल इत्यादि जरूर चढ़ाएं। मान्यता है ऐसा करने से भोलेनाथ अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं।
