Sawan Special Bhajan, Sawan Bhakti Song: सावन का महीना आज से शुरू हो गया है। ये महीना हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है। इस महीने हर कोई अपने-अपने तरीके से भगवान शिव को प्रसन्न करने की कोशिश करता है। सावन में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने का विशेष महत्व बताया जाता है। जिस वजह से इस दौरान महादेव के मंदिरों में भक्तों का तांता लग जाता है। अगर आप सावन के भजनों की तलाश कर रहे हैं तो आप एकदम सही जगह आए हैं। यहां आपको मिलेंगे सावन के सुपरहिट भजन।
सावन में शिव के भजनों की काफी धूम रहती है। जिसमें शिव चालीसा काफी ज्यादा सुनी जाती है। अगर आपके लिए शिव चालीसा पढ़ पाना संभव न हो तो आप इसे सुन भी सकते हैं। आप शिव चालीसा भजन लगाकर शिव जी की अराधना कर सकते हैं। यहां देखें शिव चालीसा का वीडियो।
सिंगर कैलाश खेर ने भगवान शिव से जुड़े कई भजन गाए हैं। खासकर कावड़ यात्रा के समय इनके गानों की काफी धूम रहती है। चाहे कैलाश खेर का बम लहरी गाना हो या आदियोगी या फिर जय जय केदारा इनका हर गाना शिव भक्तों में एक अलग ही जोश भर देता है।
शिव के भजनों की बात हो तो हंसराज रघुवंशी के गानों को कैसे भूल सकते हैं। सावन में इनका मेरा भोला है भंडारी गाना न सुना जाए ये कैसे हो सकता है। हंसराज रघुवंशी ने भगवान शिव पर आधारित कई भजन गए हैं। यहां सुनें उनके शिव भजन।
सावन में एक और भजन जो काफी ज्यादा सुना जाता है वो है शिव अमृतवाणी। अनुराधा पौडवाल की आवाज में इस भजन को सुनने से व्यक्ति शिव की भक्ति से सराबोर हो जाता है। देखें वीडियो।
बता दें सावन महीना इस बार 59 दिनों का रहेगा। जिसकी शुरुआत 4 जुलाई से हो गई है और इसकी समाप्ति 31 अगस्त को होगी। इस सावन शिव भक्तों को अपने प्रिय देव की अराधना करने के लिए अधिक समय मिलेगा। इस सावन में 8 सोमवार व्रत तो 9 मंगला गौरी व्रत रखे जायेंगे।
