Sawan 2023: सावन में नहीं आ पा रहे हैं काशी विश्वनाथ मंदिर, घर बैठे मंगाएं बनारस से प्रसाद

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jul 4, 2023, 10:49 AM IST

Kashi Vishwanath Prasad Online : अगर आप सावन के महीने में काशी विश्वनाथ नहीं जा पा रहे हैं तो घर बैठे प्रसाद मंगा सकते हैं। सिर्फ 251 रुपए ऑनलाइन भेजकर आप प्रसाद मंगवा सकते हैं।

Kashi Vishwanath Prasad Online : सावन का महीना शुरू हो चुका है और ये महीना भगवान शिव को समर्पित है। सावन में भगवान शिव की भक्ति और आराधना करने का विशेष महत्व है। लोग इस महीने में शिवालयों में जाते हैं और भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। बनारस का काशी विश्वनाथ मंदिर विश्वविख्यात है, जहां सावन में प्रतिदिन कई लाख लोग जल अर्पित करते हैं। काशी विश्वनाथ दर्शन करने वालों को विशेष प्रसाद भी मिलता है। यहां श्रद्धालुओं को श्री काशी विश्वनाथ धाम का बाजरा और तिल के लड्डू का प्रसादम् मिलता है।

Kashi Vishwanath Mandir Prasad Online

Kashi Vishwanath Mandir Prasad Online

ऐसे ऑनलाइन मंगाएं काशी विश्वनाथ का प्रसाद

अगर आप सावन के महीने में काशी विश्वनाथ नहीं जा पा रहे हैं तो घर बैठे प्रसाद मंगा सकते हैं। सिर्फ 251 रुपए ऑनलाइन भेजकर आप प्रसाद मंगवा सकते हैं। इसके लिए सीनियर सुपरिटेंडेंट पोस्ट ऑफिस, वाराणसी ईस्ट सर्कल-221001 पर ई-मनी के जरिए 251 रुपए भेजना है। इसके साथ श्रद्धालु को अपना नाम, पता, पिन कोड, मोबाइल नंबर और ईमेल की भी जानकारी देनी है। उक्त मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए प्रसाद स्पीड पोस्ट होने की जानकारी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए श्रद्धालु 0542-2401630, 2504164 और ईमेल आईडी प्राप्त कर सकते हैं। प्रसाद में कोई गड़बडी न हो, उसके लिए वाराणसी के घाट का डाक टिकट भी लगा रहता है।

End of Feed