अध्यात्म

Satyanarayan Puja Samagri List: सत्यनारायण कथा कराने में क्या-क्या सामान लगेगा, यहां चेक करें पूरी सामग्री लिस्ट

Satyanarayan Puja Samagri List In Hindi: सत्यनारायण कथा सामग्री लिस्ट में श्री फल, सुपारी, लौंग, इलायची, रोली, शहद, जनेऊ, घी, शक्कर समेत तमाम चीजें शामिल हैं। यहां देखें सत्यनारायण पूजा सामग्री लिस्ट।

Image

Satyanarayan Puja Samagri List In Hindi

Satyanarayan Puja Samagri List In Hindi: हिंदू धर्म में सत्यनारायण कथा का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इस कथा को सुनने मात्र से ही जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही व्यक्ति को रोग, कष्ट और दुख-दर्द से भी मुक्ति मिल जाती है। सत्यनारायण पूजा में भगवान नारायण यानि श्री हरि विष्णु के सत्य स्वरूप की पूजा की जाती है। इस पूजा का वर्णन स्कंद पुराण में किया गया है। जानिए सत्यनारायण पूजा में क्या-क्या सामान लगता है।

Satyanarayan Pooja Saman List (सत्यनारायण कथा सामग्री लिस्ट)

श्री फल - 2

सुपारी - 11

लौंग - 10 ग्राम

जनेऊ - 7

कच्चा दूध - 100 ग्राम

दही - 100 ग्राम

देशी घी - 1 किलो ग्राम

शहद - 250 ग्राम

शक्कर - 250 ग्राम

इलायची - 10 ग्राम

पंच मेवा - 250 ग्राम

पंच मिठाई - 500 किलो ग्राम

ॠतु फल - श्रद्धा अनुसार

पान के पत्ते - 7

रोली - 1 पैकेट

मोली - 1 गोली

मिट्टी के बड़ा दीया - 1

रूई - 1 पैकेट

पीला कपड़ा - सवा मीटर

कपूर - 11 टिक्की

दोने - 1 पैकेट

आम के पत्ते - 11 पत्ते

आम की लकडियां - 2 किलो ग्राम

साबुत चावल - 1 किलो 250 ग्राम

फूल माला - 5

केले के पत्ते - 2

आटे का प्रसाद - श्रद्धा अनुसार

धूप, अगरबत्ती - 1–1 पैकेट

हवन सामग्री - 1 किलो ग्राम

जौ - 250 ग्राम

काले तिल - 250 ग्राम

ब्राम्हण को वस्त्र और दक्षिणा - श्रद्धा अनुसार

सत्यनारायण पूजा में किस देवता को पूजा जाता है ?

सत्यनारायण पूजा में भगवान विष्णु की ही पूजा की जाती है। बता दें भगवान सत्यनारायण स्वयं श्री हरी विष्णु है यानि ये उनका दूसरा नाम है जिनकी पूजा सत्यनारायण व्रत में की जाती है।

सत्यनारायण पूजा कब करनी चाहिए?

सत्यनारायण व्रत कथा पूजा के लिए गुरुवार और पूर्णिमा तिथि का दिन सबसे शुभ माना जाता है। इसके अलावा शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भी सत्यनारायण पूजा कर सकते हैं। कहते हैं जो कोई सत्यनाराण पूजा इन शुभ दिनों पर करता है तो इससे 1000 हवन के बराबर पुण्य मिलता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article