Saraswati Puja Kab Hai 2024: बसंत पंचमी का त्योहार हिंदू धर्म में विशेष माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह प्रतिवर्ष माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भारत में बसंत ऋतु की शुरुआत होती है, इस बार यह 14 फरवरी 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है और पीले कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। सरस्वती पूजा के दिन माता सरस्वती की पूजा- अर्चना करने से ज्ञान और बुद्धि का विकास होता है। ये दिन छात्र- छात्राओं के लिए काफी ज्यादा खास होता है। माता सरस्वती को ज्ञान की देवी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि माता सरस्वती की पूजा करने से विद्यार्थियों को अपार सफलता प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कब है सरस्वती पूजा और क्या है इसका शुभ मुहूर्त।
अध्यात्म
Saraswati Puja 2024 Date: कब है साल 2024 में सरस्वती पूजा, यहां जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
- Authored by: TNN अध्यात्म डेस्क
- Updated Dec 30, 2023, 05:45 PM IST
