Saraswati Puja Bhog 2024: सनातन धर्म में बसंत पंचमी का विशेष महत्व है। बसंत पंचमी का त्योहार पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार ये सरस्वती पूजा 14 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन से बसंत ऋतु का आगमन होता है। इस खास दिन पर लोग पीले कपड़े पहनते हैं और देवी सरस्वती की पूजा करते हैं। इस दिन माता सरस्वती की पूजा करने से छात्र को सफलता मिलती है। बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती को उनके प्रिय भोग का भोग लगाया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन माता सरस्वती को किन-किन चीजों का भोग लगाना चाहिए। यहां देखें लिस्ट।
Saraswati Puja Bhog 2024 (सरस्वती पूजा भोग 2024)
बूंदी के लड्डू का भोग- सरस्वती पूजा के दिन विद्या की देवी मां सरस्वती को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। मां को पीले रंग की मिठाईयों का भोग बहुत ही पसंद आता है। लड्डू का भोग लगाने से मां सरस्वती की कृपा से आपको जीवन में अपार सफलताएं मिलेंगी।
पीले खीर का भोग- बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती की पूजा करते समय केसर युक्त चावल की खीर चढ़ाई जाती है। भक्ति पद्धति के अनुसार मां सरस्वती को अच्छाई बहुत प्रिय है। भोग लगाने के बाद सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए इसे प्रसाद के रूप में बांट दें।
मेवे का भोग- बसंत पंचमी पर्व के दिन आप देवी शारदे की पूजा करते समय उन्हें फल और सूखे मेवे भी अर्पित कर सकते हैं। पूजा विधि के अनुसार देवी मां को फल और सूखे मेवे चढ़ाने से घर में आर्थिक बरकत आती है।
बूंदी- मां सरस्वती को इस दिन बूंदी का भोग लगाएं । इस दिन मां की पूजा के दौरान फल के साथ बूंदी का भोग लगाने से मां कृपा सदा छात्र पर बनी रहती है।
केसर का हलवा- मां सरस्वती की पूजा में केसर का विशेष महत्व है। उनकी पूजा में केसर युक्त वस्तुएं अर्पित करने से मां की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में उस दिन मां शारदा को केसर हलवे का भोग लगाना चाहिए। मां के आशीर्वाद से आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
