अध्यात्म

Ganesh Jayanti 2024 Date: आज है गणेश जयंती, जानें पूजा मुहूर्त और चंद्र दर्शन वर्जित समय

Ganesh Jayanti 2024 Date: भगवान गणेश के अवतरण-दिवस को गणेश जयंती के रूप में मनाया जाता है। हिंदू पंचांग अनुसार गणेश जयंती माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को पड़ती है। जानिए इस साल ये त्योहार कब पड़ रहा है।

Image

Ganesh Jayanti 2024 Date And Time

Ganesh Jayanti 2024 Date: माघ महीने में आने वाली गणेश जयंती मुख्य रूप से महाराष्ट्र और कोंकण में मनाई जाती है। तो वहीं भारत के अन्य भागों में भाद्रपद माह में आने वाली चतुर्थी को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। महाराष्ट्र में गणेश जयंती को माघ शुक्ल चतुर्थी, तिल कुंड चतुर्थी और वरद चतुर्थी के नाम से भी संबोधित किया जाता है। इस साल गणेश जयंती 13 फरवरी को मनाई जाएगी। जानें गणेश जयंती का मुहूर्त और महत्व।

Ganesh Jayanti 2024 Date And Time (गणेश जयंती की तिथि व मुहूर्त)

गणेश जयन्ती - 13 फरवरी 2024, मंगलवार

गणेश पूजा मुहूर्त - 11:29 AM से 01:42 PM

चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - 12 फरवरी 2024 को 05:44 PM बजे

चतुर्थी तिथि समाप्त - 13 फरवरी 2024 को 02:41 PM बजे

गणेश जयंती पर चंद्र दर्शन कब नहीं करना है

एक दिन पूर्व, वर्जित चन्द्रदर्शन का समय - 05:44 PM से 08:58 PM, फरवरी 12

अवधि - 03 घण्टे 14 मिनट्स

वर्जित चन्द्रदर्शन का समय - 09:18 AM से 10:04 PM

अवधि - 12 घण्टे 46 मिनट्स

गणेश जयंती का महत्व (Ganesh Jayanti Mahatva)

धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। ऐसे में इस दिन का असली रंग मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में देखने को मिलता है। इस दिन भगवान गणेश की विधि विधान पूजा की जाती है। कई लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार गणेश जयंती के व्रत पूजा से संकटों का नाश होता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article