अध्यात्म

Saraswati Puja 2026: सरस्वती पूजा कब है 2026, अभी से नोट करें सही डेट

Saraswati Puja 2026 mein kab hai: मां सरस्वती को विद्या और ज्ञान की देवी कहा गया है। हाथ में वीणा लिए उनका जो रूप सामने आता है, वह भव्य और दिव्य है। वसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा की जाती है। यहां देखें सरस्वती पूजा 2026 में कब है। बंगाल में सरस्वती पूजा 2025 में कब मनाई जाएगी।

Image

सरस्वती पूजा कब है 2026 (Pic : iStock)

Saraswati Puja 2026 mein kab hai: पुराणों में जिन त्रिदेवियों का उल्लेख मिलता है, उनमें लक्ष्मी जी और मां पार्वती के साथ मां सरस्वती भी हैं। माता सरस्वती को ज्ञान और विद्या की देवी माना जाता है। वह हाथ में वीणा लिए सफेद हंस पर विराजमान होती हैं। उनका यह रूप संगीत और कला के सभी स्वरूपों को आशीर्वाद देने वाला माना जाता है। वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा होती है। साल 2026 में 23 जनवरी, दिन शुक्रवार को सरस्वती पूजा मनाई जाएगी।

Saraswati Puja 2026 Date and Time

  • सरस्वती पूजा कब है 2026: 23 जनवरी, दिन शुक्रवार
  • सरस्वती पूजा 2026 मुहूर्त : सुबह 7:15 बजे से दोपहर 12:50 तक
  • सरस्वती पूजा 2026 की अवधि : 5 घंटे 36 मिनट
  • वसंत पंचमी तिथि 2026 आरंभ : 23 जनवरी को सुबह 2:28 बजे से
  • वसंत पंचमी तिथि 2026 समाप्त : 24 जनवरी को सुबह 1:46 बजे पर

सरस्वती पूजा का क्या महत्व है

वसंत पंचमी पर हम सरस्वती पूजा का पर्व मनाते हैं। इस दिन विद्यार्थी और कलाकार खासतौर पर उनकी पूजा करते हैं और प्रखर मेधा का वर मांगते हैं। मान्यता है कि सरस्वती पूजा से छात्रों में एकाग्रता बढ़ती है और पढ़ाई व कला के क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होती है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article