Saraswati Puja 2025 Date: साल 2025 में सरस्वती पूजा कब है, यहां नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

Saraswati Puja 2025 (सरस्वती पूजा कब है 2025): सरस्वती पूजा के दिन विद्या और ज्ञान की देवी माता सरस्वती की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानें साल 2025 में सरस्वती पूजा कब मनाई जाएगी। यहां नोट करें सरस्वती पूजा डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व।

Saraswati Puja 2025 Date (सरस्वती पूजा कब है 2025): हिंदू धर्म में माता सरस्वती को विद्या और कला की देवी माना गया है। इनकी पूजा करने से साधक को बुद्धि और विवेक की प्राप्ति होती है। सरस्वती पूजा को बसंत पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। ये त्योहार हर वर्ष माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन माता सरस्वती की पूजा पूरे विधि- विधान के साथ की जाती है। सरस्वती पूजा के दिन छात्र माता सरस्वती की पूजा करते हैं और अपने पुस्तकों की भी पूजा की जाती है। आइए जानें साल 2025 में सरस्वती पूजा कब मनाई जाएगी।

Saraswati Puja 2025 Date (सरस्वती पूजा कब है 2025 में)

हिंदू पंचांग के अनुसार सरस्वती पूजा का त्योहार हर साल माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है। साल 2025 में इस तिथि की शुरुआत 2 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 3 फरवरी को 2025 को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगा। ऐसे में 2025 में सरस्वती पूजा का पर्व 2 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा।

End of Feed