अध्यात्म

Saphala Ekadashi Daan List 2024: सफला एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान, लक्ष्मी जी की बरसेगी कृपा

Saphala Ekadashi Daan list 2024: सफला एकादशी का व्रत पौष मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन कुछ चीजों का दान करना शुभ होता है। आइए यहां देखें दान लिस्ट।

Image

Saphala Ekadashi Daan list 2024

Saphala Ekadashi Daan list 2024: सफला एकादशी का व्रत हर साल पौष महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाता है। इस साल ये व्रत 26 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा। ये एकादशी व्रत साल 2024 की आखिरी एकादशी का व्रत रहने वाला है। सफला एकादशी के दिन व्रत किया जाता है और भगवान नारायण की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। इस दिन श्री हरि की उपासना करने से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है। सफला एकादशी के दिन दान करने का भी बहुत ही खास महत्व है। इस दिन दान- पुण्य करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सफला एकादशी के दिन किन चीजों का दान करें।

Saphala Ekadashi Daan list 2024 (सफला एकादशी दान लिस्ट)

गर्म कपड़े

पौष का महीना ठंड का महीना होता है, इसलिए आप पौष मास की सफला एकादशी के दिन जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े का दान कर सकते हैं। इसका दान करने से आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति होती है।

अनाज का दान

हिंदू धर्म में अनाज के दान को सबसे उत्तम दान में से एक माना गया है। आप सफला एकादशी के दिन अनाज का दान कर सकते हैं। इसका दान करने से भगवान नारायण प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

सुपारी का दान

सफला एकादशी के मौके पर आप सुपारी का दान कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि सुपारी का दान करने से साधक को धन, ऐश्वर्य और समृद्धि में वृद्धि मिलती है। इसके साथ इसके दान से तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

तुलसी का दान

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है। ये भगवान विष्णु को बहुत ही प्रिय है। सफला एकादशी के दिन तुलसी का दान करने से साधक को धन की प्राप्ति होती है और मां लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article