International Youth Day 2024, Sanskrit Mantras For Students Or Youth: सनातन धर्म में मंत्र जाप के अनेकों फायदे बताए गए हैं। कहते हैं इससे मनुष्य का शरीर और आत्मा शुद्ध रहती है। नकारात्मक ऊर्जा हावी नहीं होती। स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। एकाग्रता शक्ति बढ़ती है। जिससे किसी भी काम में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। देश के युवा अपने मार्ग से भटके नहीं इसके लिए उन्हें हर रोज इन पांच मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए।
Sanskrit Mantras For Youth (युवाओं के लिए मंत्र)
1. युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ाएगा ये मंत्र'भवानी शंकरौ वन्दे श्रद्धा विश्वासरूपिणौ'.
2. भय से मुक्ति दिलाएगा ये मंत्र
अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं, अनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्।
सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं, रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि।
मनोजवं मारुततुल्यवेगमं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये।
3. बुद्धि के विकास के लिए जपे ये मंत्र
ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्.
4. धन और विद्या की प्राप्ति के लिए मंत्र
कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती।
करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम॥
5. सफलता प्राप्ति के लिए मंत्र
ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरान्तकारी भानु शशि भूमि-सुतो बुधश्च।
गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव: सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु।
इस मंत्र में ब्रह्मा, विष्णु, शिव जी की वंदना के साथ सभी नवग्रह की शांति के बारे में कहा गया है.
मंत्र पढ़ने की विधि (Mantra Jaap Vidhi)
मंत्र जाप के लिए सुबह का समय सबसे उत्तम माना जाता है। सबसे पहले स्नान कर साफ वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें। फिर पूजा के स्थान पर एक साफ आसन बिछा लें। इसके बाद पालथी मारकर बैठ जाएं। फिर सच्चे मन से मंत्रों का जाप करें।
