अध्यात्म

Sankranti 2025 Date Calendar: साल 2025 में कब- कब पड़ेगी संक्रांति तिथि, यहां नोट करें सारी डेट्स लिस्ट

Sankranti 2025 Date Calendar: हिंदू धर्म में संक्रांति तिथि बहुत ही खास मानी जाती है। ये तिथि हर महीने में आती है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2025 में संक्रांति तिथि कब- कब है। नोट करें संक्रांति डेट की पूरी लिस्ट।

Image

Sankranti 2025 Date Calendar

Sankranti 2025 Date Calendar (साल 2025 में की संक्रांति तिथियां): हिंदू पंचांग के अनुसार जिस दिन सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। वो तिथि संक्रांति तिथि कहलाती है। संक्रांति तिथि हर महीने में पड़ती है। ऐसे में साल में पूरी 12 संक्रांति तिथियां पड़ती है। हर संक्रांति तिथि का अपना खास महत्व होता है, लेकिन जनवरी के महीने में पड़ने वाली मकर संक्रांति को पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। संक्रांति तिथि के दिन विशेषरूप से सूर्य देवता की पूजा की जाती है। इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से साधक को मन की शांति प्राप्त होती है। इस तिथि पर गंगा स्नान और दान करना भी बहुत शुभ होता है। आइए यहां जानते हैं साल 2025 में पड़ने वाली सारी संक्रांति तिथियों के बारे में।

Sankranti 2025 Date Calendar (साल 2025 में की संक्रांति तिथियां)

संक्रांति तिथि दिन
मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025मंगलवार
कुंभ संक्रांति 12 फरवरी 2025बुधवार
मीन संक्रांति 14 मार्च 2025शुक्रवार
मेष संक्रांति 14 अप्रैल 2025सोमवार
वृषभ संक्रांति 15 मई 2025बृहस्पतिवार
मिथुन संक्रांति 15 जून 2025रविवार
कर्क संक्रांति 16 जुलाई 2025बुधवार
सिंह संक्रांति 17अगस्त 2025रविवार
कन्या संक्रांति 17 सितंबर 2025बुधवार
तुला संक्रांति 17 अक्टूबर 2025शुक्रवार
वृश्चिक संक्रांति 16 नवम्बर 2025रविवार
धनु संक्रांति 16 दिसंबर 2025मंगलवार

Sankranti Importance (संक्रांति तिथि महत्व)

सनातन धर्म में संक्रांति तिथि का बहुत ही अधिक महत्व है। संक्रांति तिथि के दिन गंगा स्नान और दान करना बहुत ही शुभ होता है। संक्रांति की तिथि सूर्य देवता की पूजा को समर्पित होती है। इसी तिथि पर सूर्य अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। इस दिन सूर्य देवता को जल चढ़ाने से और उनकी उपासना करने से साधक पर सदा सूर्य देव की कृपा बनी रहती है।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article