Sankashti Chaturthi Upay 2024: हर महीने के चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित होती है। हर साल फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन द्विजप्रिया संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। इस साल द्विजप्रिया संकष्टी चतुर्थी का व्रत 28 फरवरी 2024 को रखा जाएगा। इस दिन साधक गणेश भगवान की कृपा प्राप्ति के लिए व्रत रखते हैं। ऐसी मान्यता है कि चतुर्थी का व्रत करने से साधक के जीवन की सारी समस्या समाप्त हो जाती है और घर में सुख, शांति आती है। भगवान विघ्नहर्ता सारे विघ्नों को हर लेते हैं। चतुर्थी तिथि के दिन कुछ उपायों को करना शुभफलदायी माना जाता है। आइए जानते हैं इस दिन किन उपायों को करना चाहिए।
Sankashti Chaturthi 2024 Date (द्विजप्रिया संकष्टी चतुर्थी 2024 डेट)
इस साल फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 27 फरवरी की मध्यरात्रि को 1 बजकर 53 मिनट पर होगा और इसका समापन 29 फरवरी को 4 बजकर 18 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार ये व्रत 28 फरवरी 2024 को रखा जाएगा।Sankashti Chaturthi 2024 Upay (द्विजप्रिया संकष्टी चतुर्थी उपाय)
बुध की स्थिति सुधारने के लिए
यदि आपकी कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कमजोर है, तो आप द्विजप्रिया संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को 21 लड्डूओं का भोग लगाएं। इसके साथ ही इस दिन भगवान गणेश की पूजा के समय ऊं ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से बुध ग्रह मजबूत होता है।
धन प्राप्ति के लिए
द्विजप्रिया संकष्टी चतुर्थी के दिन धन प्राप्ति के लिए भगवान गणेश को 5 दूर्वा में 11 गांठ लगाकर किसी लाल कपड़े में बांधकर चढ़ाएं। उसके बाद उस लाल कपड़े को अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और जीवन में धन का आगमन होगा।
विघ्नों का नाश करने के लिए
यदि आपके किसी काम में बाधा उत्पन हो रही है या आपके काम में कोई विघ्न आ रहा है, तो द्विजप्रिया संकष्टी चतुर्थी के पूजा के समय भगवान गणेश के श्री वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटी समप्रभा निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व-कार्येशु सर्वदा मंत्र का जाप करें।
सुख समृद्धि के लिए
जीवन में सुख समृद्धि पाने के लिए द्विजप्रिया संकष्टी चतुर्थी के दिन गाय के घी का दीपक जलाएं। इस दिन भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाने से भी परिवार में शांति बनी रहती है।
