Sankashti Chaturthi 2024 Puja Vidhi: सनातन धर्म में संकष्टी चतुर्थी का बहुत महत्व होता है। हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। फाल्गुन महीने में संकष्टी चतुर्थी का व्रत 28 फरवरी 2024 को रखा जाएगा। इस दिन का व्रत रखने से साधक के सारे काम बनते हैं और विघ्नहर्ता की पूजा से सारे विघ्नों का नाश होता है। इस दिन चंद्र उदय के बाद चंद्र देव की विधि- विधान से पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन का व्रत रखने से साधक के जीवन में ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं फाल्गुन महीने में कब रखा जाएगा संकष्टी चतुर्थी का व्रत और क्या है इसकी पूजा विधि।
Sankashti Chaturthi 2024 Date (संकष्टी चतुर्थी डेट 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन महीने की संकष्टी चतुर्थी का व्रत इस बार 28 फरवरी को रखा जाएगा। इस बार चतुर्थी तिथि की शुरुआत 28 फरवरी की रात 01 बजकर 53 मिनट पर होगी और इसका समापन 29 फरवरी 2024 को 04 बजकर 18 मिनट पर होगा। ऐसे में ये व्रत 28 फरवरी को रखा जाएगा।
Sankashti Chaturthi 2024 Puja Vidhi (संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि)
- संकष्टी चतुर्थी के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत होकर भगवान गणपति का ध्यान करें।
- उसके बाद मंदिर की सफाई करें और गंगा जल से शुद्ध करें।
- फिर मंदिर में साफ चौकी पर लाल कपड़ बिछाकर उस पर गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें।
- उसके बाद लाल टीक लगाएं और फूल,अक्षत दूर्वा गणपति को अर्पित करें।
- इस दिन भगवान गणेश को मोदक या लड्डू का भोग लगाएं।
- अंत में कथा का पाठ करें और आरती करके भोग लगाएं।
- उसके बाद सबको लगाया हुआ भोग प्रसाद के रूप में बांटे।
