Sankashti Chaturthi 2023: शास्त्रों के अनुसार हर माह चतुर्थी के दो व्रत आते हैं। एक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के लिए और दूसरा शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के लिए। बता दें कि हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी व्रत भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस बार इस दिन शुभ संयोग बना रहा है। माना जाता है कि चतुर्थी व्रत के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से साधक की सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं और जीवन की कई समस्याओं का समाधान हो जाता है। आइए जानते हैं हेरम्बा संकष्टी चतुर्थी के व्रत का शुभ मुहूर्त क्या होगा।
हेरम्बा संकष्टी चतुर्थी 2023
हेरम्बा संकष्टी चतुर्थी शुभ मुहूर्त
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, भाद्रपद माह की पहली चतुर्थी तिथि हेरंब संकष्टी चतुर्थी 3 सितंबर 2023, रविवार को मनाया जाएगा। इस खास दिन में रेवती नक्षत्र बनता है जो 10:38 बजे शुरू होता है। इस दिन वृद्धि योग भी है, जो सुबह 06:01 बजे शुरू होता है। इसके अलावा चतुर्थी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी है, जो सुबह 10:38 बजे शुरू हो रहा है। ये सभी मुहूर्त पूजा के लिए सर्वोत्तम माने गए हैं। इस शुभ समय में पूजा करने से सारे कष्टों का निदान हो सकता है।इस दिन करें गणेश जी की आरती
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा,
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
एक दंत दयावंत, चार भुजाधारी,
माथे पे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा,
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया,
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा,
हार चढ़ै, फूल चढ़ै और चढ़ै मेवा
लड्डुअन को भोग लगे, संत करे सेवा,
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
दीनन की लाज राखो, शंभु सुतवारी,
कामना को पूर्ण करो, जग बलिहारी
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा,
