अध्यात्म

Sangrand March 2024: मार्च में संग्रांद कब है? जानिए सिखों के लिए क्यों खास होता है ये दिन

Sangrand March 2024: संग्रांद हर महीने में पड़ती हैं। इस तरह से एक साल में कुल 12 संग्रांद आती हैं। जब सूर्य देव अपनी राशि बदलते हैं तब संग्रांद मनाई जाती है। इसे ही संक्रांति नाम से भी जाना जाता है। जानिए मार्च में संग्रांद कब है।

Image

Sangrand March 2024

Sangrand March 2024: जब सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तब संक्रांति मनाई जाती है। सिख धर्म में इसे संग्रांद के नाम से जाना जाता है। सिखों के लिए संग्रांद का दिन बेहद खास होता है। दरअसल सिख कैलेंडर के अनुसार संग्रांद से ही नए महीने की शुरुआत मानी जाती है। इस दिन सिख समुदाय के लोग अगला महीना अच्छा बीते इसकी प्रार्थना करते हैं। जानिए मार्च में संग्रांद कब है।

मार्च में संग्रांद कब है (March Sangrand 2024 Date)

मार्च महीने में मीन संग्रांद मनाई जाती है। ये संग्रांद हर साल फाल्गुन महीने में पड़ती है। इस साल मीन संग्रांद 14 मार्च को मनाई जाएगी। बता दें सूर्य देव मीन राशि में 14 मार्च की दोपहर 12 बजकर 46 मिनट पर प्रवेश करेंगे।

संग्रांद का महत्व (Sangrand Ka Mahatva)

हर महीने में आने वाली संक्रांति को ही संग्रांद के नाम से भी जाना जाता है। संग्रांद एक पंजाबी शब्द है। सिख धर्म में संग्रांद से ही एक नए महीने की शुरुआत मानी जाती है। इस दिन गुरुद्वारे में सुबह-सुबह विशेष प्रार्थना की जाती है। संग्रांद के दिन ही सूर्य ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है। हिंदू धर्म में भी संग्रांद यानी संक्रांति का विशेष महत्व माना जाता है। कई गुरुद्वारों में संग्रांद के शुभ अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article