अध्यात्म

Sangrand Feb 2024: संग्रांद कब है 13 या 14 फरवरी? नोट कर लें सही तारीख

Sangrand February 2024: जब सूर्य अपनी राशि बदलता है तब संक्रांति मनाई जाती है। इसी संक्रांति को सिख धर्म के लोग संग्रांद के नाम से मनाते हैं। जानिए फरवरी में संग्रांद कब है।

Image

Sangrand Feb 2024 Date

Sangrand February 2024 Date And Time: संग्रांद जिसका अर्थ होता है नए महीने की शुरुआत। सिख धर्म में इसका बहुत महत्व माना जाता है। सिख कैलेंडर के अनुसार संग्रांद नए महीने की शुरुआत का प्रतीक होती है। इसलिए इसका विशेष धार्मिक महत्व होता है। इस दिन गुरुद्वारों में विशेष आयोजन होते हैं। सिख लोगों के लिए ये दिन प्रार्थना का दिन होता है। इस दिन लोग नए महीने की समृद्धि की कामना करते हैं। जानिए फरवरी में संग्रांद कब मनाई जाएगी।

फरवरी में संग्रांद कब है (February Mein Sangrand Kab Hai)

जब सूर्य देव अपनी राशि बदलते हैं तब संक्रांति या संग्रांद मनाई जाती है। फरवरी में संग्रांद 13 तारीख को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव दोपहर 3 बजकर 54 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

संग्रांद क्या होती है (Sangrand Kya Hoti Hai)

संग्रांद के दिन सिख धर्म के लोग गुरुद्वारे जाते हैं। जहां विशेष प्रार्थना की जाती है। साथ ही इस दिन गुरुद्वारों में कीर्तन और लंगर का आयोजन भी होता है। संग्रांद का त्योहार लोगों के बीच एकता और सद्भाव को बढ़ावा देता है क्योंकि इस दिन लोग मिलकर नए महीने की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए एक साथ आते हैं। संग्रांद सिख धर्म के लोगों के लिए आध्यात्मिक चिंतन और सामुदायिक जुड़ाव का दिन होता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article