अध्यात्म

Sangrand 2024 List: इस साल कब-कब पड़ेगी संग्रांद, जानिए जनवरी से दिसंबर तक की सभी तिथियां

Sangrand 2024 January: संग्रांद जिसे संग्रांत के नाम से भी जाना जाता है ये सिख और पंजाबी समुदाय का एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान होता है। यह नानकशाही कैलेंडर में प्रत्येक महीने का पहला दिन होता है। जानिए साल की पहली संग्रांद किस दिन पड़ेगी।

Image

Sangrand 2024 nanakshahi calendar

Sangrand 2024 January Date And Time: भारतीय पारंपरिक कैलेंडर के अनुसार, महीने के पहले दिन को संग्रांद कहा जाता है। भारत और नेपाल में विक्रम संवत कैलेंडर का उपयोग किया जाता है जिसके हर महीने का पहला दिन संक्रांत यानी संग्रांद के नाम से जाना जाता है। सिख समुदाय के लोग हर महीने पड़ने वाली संक्रांति को संग्रांद के रूप में मनाते हैं। साल 2024 का पहला संग्रांद 14 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा जिसका नाम मकर संक्रांति है। यहां आप जानेंगे साल में पड़ने वाले सभी संग्रांद की तिथियां उनके नाम के साथ।

संग्रांद का त्योहार लोगों के बीच एकता और सद्भाव का प्रतीक माना जाता है क्योंकि इस दिन नए महीने की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए सिख धर्म के लोग एक साथ आते हैं। संग्रांद पंजाबियों के लिए आध्यात्मिक चिंतन और सामुदायिक जुड़ाव का समय होता है। यह दिन नानकशाही कैलेंडर में एक नए महीने की शुरुआत का प्रतीक होता है। इस दिन सिख धर्म के लोग कीर्तन में भाग लेने के लिए गुरुद्वारों पर जाते हैं। यह प्रार्थना का दिन है। इस दिन आगामी महीने के लिए समृद्धि की कामना की जाती है।

Sangrand 2024 Nanakshahi Calendar (संग्रांद 2024)

महीना तारीख संक्रांति का नाम
संग्रांद जनवरी 2024 14 जनवरी 2024 मकर संक्रांति
संग्रांद फरवरी 2024 13 फरवरी 2024 कुंभ संक्रांति
संग्रांद मार्च 2024 14 मार्च 2024 मीन संक्रांति
संग्रांद अप्रैल 2024 13 अप्रैल 2024 मेष संक्रांति
संग्रांद मई 2024 4 मई 2024 वृषभ संक्रांति
संग्रांद जून 2024 14 जून 2024 मिथुन संक्रांति
संग्रांद जुलाई 2024 16 जुलाई 2024 कर्क संक्रांति
संग्रांद अगस्त 2024 16 अगस्त 2024 सिंह संक्रांति
संग्रांद सितंबर 2024 16 सितंबर 2024 कन्या संक्रांति
संग्रांद अक्टूबर 2024 17 अक्टूबर 2024 तुला संक्रांति
संग्रांद नवंबर 2024 16 नवंबर 2024 वृश्चिक संक्रांति
संग्रांद दिसंबर 2024 14 दिसंबर 2024 धनु संक्रांति

संग्रांद शब्द का अर्थ

संग्रांद एक पंजाबी शब्द है। जो संस्कृत शब्द संक्रांति से आया है। संग्रांद से नए महीने की शुरुआत मानी जाती है। इस दिन गुरुद्वारे में सुबह विशेष प्रार्थना की जाती है। इस दिन सूर्य अपनी राशि बदलता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article