Sandhi Puja Time 2024: इस साल कब की जाएगी संधि पूजा, यहां जानिए डेट और शुभ मुहूर्त

Sandhi Puja Time 2024: संधि पूजा नवरात्रि के दौरान की जाती है। ये पूजा अष्टमी तिथि के समापन और नवमी तिथि के शुरुआत होने के बीच में की जाती है। आइए जानते हैं संधि पूजा कब मनाई जाएगी और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Sandhi Puja Time 2024: हिंदू धर्म में संधि पूजा का बहुत ही खास महत्व है। ये पूजा अष्टमी तिथि की समाप्ति तथा नवमी तिथि के आरम्भ होने के समय बिन्दु पर की जाती है। इस दिन चामुंडा माता ने चंड और मुंड नाम के राक्षस का वध करने के लिए अवतार लिया था। इसी समय बिंदू पर माता रानी चामुंडा अवतार धारण किया था। इस कारण ही संधि पूजा के समय मां चामुंडा की पूजा की जाती है। ये पूजा पूरे दो घंटे तक की जाती है। नवरात्रि के समय में संधि पूजा करने से सभी प्रकार के सारे कष्टों से मुक्ति मिलती है। ऐसे में आइए जानें इस साल संधि पूजा कब की जाएगी और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Sandhi Puja 2024 Date (संधि पूजा कब है 2024)

पंचांग के अनुसार संधि पूजा अष्टमी और नवमी तिथि के मध्य में मनाई जाती है। इस साल अष्टमी तिथि की शुरुआत 10 अक्तूबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा। वहीं इस तिथि का समापन 11 अक्तूबर को दोपहर 12 बजकर 6 मिनट पर समाप्त होगा। इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। ऐसे में संधि पूजा 11 अक्तूबर 2024 को मनाई जाएगी।

End of Feed