Sakat Chauth Vrat Mein Kya Khaye: क्या सकट चौथ व्रत में पानी पी सकते हैं? जानिए इस व्रत में क्या खा सकते हैं और क्या नहीं

Sakat Chauth Vrat Mein Kya Kha Sakte Hai (सकट चौथ व्रत में पानी पी सकते हैं?): सकट चौथ व्रत को लेकर अक्सर महिलाओं के मन में ये सवाल रहता है कि क्या इस व्रत में भोजन कर सकते हैं? पानी पी सकते हैं? चाय या कॉफी का सेवन किया जा सकता है? अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो हमारा ये आर्टिकल आपकी इस कन्फ्यूजन को पूरी तरह से दूर कर देगा।

Sakat Chauth Vrat Mein Kya Kha Sakte Hai (सकट चौथ व्रत में पानी पी सकते हैं?): विक्रम संवत के पंचांग अनुसार माघ महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सकट चौथ का व्रत किया जाना है जो क‍ि इस बार 17 जनवरी को शुक्रवार के द‍िन पड़ रहा है। इस दिन महिलाएं अपनी संतान के सुखी जीवन की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। यानी की अन्न और जल का पूरी तरह से त्याग कर देती हैं। लेकिन हर महिला के लिए इतना कठोर व्रत रखना संभव नहीं हो पाता। खासकर गर्भवती, बीमार और वृद्ध महिलाओं के लिए बिना जल के रहना मुश्किल हो जाता है। तो क्या ऐसे में ये महिलाएं पानी पी सकती हैं। साथ ही इस व्रत में किस तरह का भोजन किया जा सकता है। यहां हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

sakat chauth vrat food

Sakat Chauth Vrat Mein Kya Kha Sakte Hai

सकट चौथ व्रत में पानी पी सकते हैं? (Can We Drink Water In Sakat Chauth Vrat)

वैसे तो सकट चौथ व्रत में पानी नहीं पिया जाता है क्योंकि ये व्रत निर्जला रखा जाता है। लेकिन जिन महिलाओं के लिए पूरे दिन बिना जल के रह पाना संभव नहीं होता वो महिलाएं सकट की पूजा के बाद एक बार पानी या चाय पी लेती हैं। इसके अलावा गर्भवती, बीमार और बूढ़ी महिलाओं को ये व्रत बिना पानी पिए नहीं रखना चाहिए। उन्हें इस व्रत में फलाहारी भोजन ले लेना चाहिए। लेकिन जो महिलाएं पूरी तरह से स्वस्थ हैं उन्हें ये व्रत निर्जला ही रखना चाहिए।

End of Feed