अध्यात्म

Sakat Chauth Vrat Mein Kya Khaye: क्या सकट चौथ व्रत में पानी पी सकते हैं? जानिए इस व्रत में क्या खा सकते हैं और क्या नहीं

Sakat Chauth Vrat Mein Kya Kha Sakte Hai (सकट चौथ व्रत में पानी पी सकते हैं?): सकट चौथ व्रत को लेकर अक्सर महिलाओं के मन में ये सवाल रहता है कि क्या इस व्रत में भोजन कर सकते हैं? पानी पी सकते हैं? चाय या कॉफी का सेवन किया जा सकता है? अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो हमारा ये आर्टिकल आपकी इस कन्फ्यूजन को पूरी तरह से दूर कर देगा।

Image

Sakat Chauth Vrat Mein Kya Kha Sakte Hai

Sakat Chauth Vrat Mein Kya Kha Sakte Hai (सकट चौथ व्रत में पानी पी सकते हैं?): विक्रम संवत के पंचांग अनुसार माघ महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सकट चौथ का व्रत किया जाना है जो क‍ि इस बार 17 जनवरी को शुक्रवार के द‍िन पड़ रहा है। इस दिन महिलाएं अपनी संतान के सुखी जीवन की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। यानी की अन्न और जल का पूरी तरह से त्याग कर देती हैं। लेकिन हर महिला के लिए इतना कठोर व्रत रखना संभव नहीं हो पाता। खासकर गर्भवती, बीमार और वृद्ध महिलाओं के लिए बिना जल के रहना मुश्किल हो जाता है। तो क्या ऐसे में ये महिलाएं पानी पी सकती हैं। साथ ही इस व्रत में किस तरह का भोजन किया जा सकता है। यहां हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

सकट चौथ व्रत में पानी पी सकते हैं? (Can We Drink Water In Sakat Chauth Vrat)

वैसे तो सकट चौथ व्रत में पानी नहीं पिया जाता है क्योंकि ये व्रत निर्जला रखा जाता है। लेकिन जिन महिलाओं के लिए पूरे दिन बिना जल के रह पाना संभव नहीं होता वो महिलाएं सकट की पूजा के बाद एक बार पानी या चाय पी लेती हैं। इसके अलावा गर्भवती, बीमार और बूढ़ी महिलाओं को ये व्रत बिना पानी पिए नहीं रखना चाहिए। उन्हें इस व्रत में फलाहारी भोजन ले लेना चाहिए। लेकिन जो महिलाएं पूरी तरह से स्वस्थ हैं उन्हें ये व्रत निर्जला ही रखना चाहिए।

सकट चौथ व्रत में चाय-कॉफी ले सकते हैं (Sakat Chauth Vrat Mein Tea-Coffee Pi Sakte Hai?)

स्वस्थ महिलाओं को सकट चौथ व्रत में न तो कुछ खाना चाहिए और न ही पीना चाहिए। हालांकि अस्वस्थ महिलाएं चाय-कॉफी का सेवन कर सकती हैं। बाकी महिलाएं चाय-कॉफी का सेवन चांद को अर्घ्य देने के बाद कर सकती हैं।

गर्भवती, वृद्ध और बीमार कैसे करें सकट चौथ का व्रत

हिंदू धर्म ग्रंथों में हर मनुष्य के आराम और सहजता के अनुसार विधान बनाए गए हैं जिनकी वजह से व्यक्ति बिना कष्ट सहे पूजा पाठ कर सकता है। ऐसे में अगर गर्भवती, वृद्ध और बीमार महिलाएं सकट चौथ का व्रत निर्जल नहीं रख पाती है तो वे पानी पी सकती है और फलाहार कर सकती हैं।

सकट चौथ व्रत में क्‍या खा सकते हैं (Sakat Chauth Vrat Me Kya Kha Sakte Hain)

गर्भवती, वृद्ध और बीमार महिलाएं सकट चौथ में ये चीजें खा सकती हैं –

• तिलकुट और तिल से बनी खीर खाई जा सकती है।

• फलों का सेवन - केला, सेब, अनार और पपीता जैसे फल खाए जा सकते हैं

• तिल से बने व्यंजन - इस दिन तिल और गुड़े से बनी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

• सिंघाड़े और कुट्टू का आटा - इनसे बनी पूड़ी या पराठा का सेवन क‍िया जा सकता है।

• दूध और दूध से बने पदार्थ - दूध, दही, छाछ और खीर खाई जा सकती है।

• साबूदाना - आप साबूदाना की खिचड़ी या व्रत के पापड़ खा सकते हैं।

• मखाने - मखाने को भूनकर या खीर के रूप में खाया जा सकता है।

(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article