अध्यात्म

Sakat Chauth Paran Time And Vidhi: आज है सकट चौथ का व्रत, यहां देखें व्रत के पारण का समय और पारण व‍िधि

Sakat Chauth Paran Time & Vidhi (सकट चौथ व्रत पारण समय और व‍िधि): कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी आज भगवान गणेश को समर्पित सकट चौथ या संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। सकट चौथ व्रत सकट माता को भी समर्पित है जिसमें माताएं अपनी संतानों के कल्याण की कामना करते हुए निर्जल व्रत करती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इस पव‍ित्र व्रत के पारण के समय को और साथ ही पारण विधि को।

Image

sakat chauth vrat 2025 paran vidhi and time in hindi

Sakat Chauth Paran Time & Vidhi (सकट चौथ व्रत पारण समय और व‍िधि): भारत के उत्तर क्षेत्रीय राज्यों में माघ महीने में पड़ने वाले सकट चौथ के व्रत की महिमा सद‍ियों से चली आ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ये व्रत माताओं द्वारा उनके पुत्रों को दीर्घायु करने के लिए रखा जाता है। मूलत: इस पावन व्रत में भगवान गणेश, सकट माता और चंद्र देव का पूजा-अर्चन क‍िया जाता है। इस व्रत को करने से महि‍लाओं को सुखी घर-संसार, पुत्र रत्‍न की प्राप्‍ति‍ का वरदान और संतानों की लंबी उम्र का आशीर्वाद म‍िलता है। ये व्रत बिना अन्‍न और जल के रखा जाता है। ऐेसे में अगर आप इसके पारण के समय और पारण की व‍िधि‍ की जानकारि‍यां प्राप्‍त करना चाहते हैं तो आप यहां पर सकट चौथ व्रत पारण समय और व‍िधि देख सकते हैं।

Sakat Chauth Paran Time (सकट चौथ पारण समय)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सकट चौथ के व्रत का पारण चंद्र देव की पूजा के बाद क‍िया जाता है। ऐसे में सकट चौथ के चंद्रोदय रात में 9 बजकर 10 मिनट पर होगा ज‍िसमें चंद्र देव को अर्घ्य अर्पित करके इस व्रत को पूर्ण क‍िया जाएगा। इस दौरान चंद्र देव के मंत्रों का जाप करना अत्‍यंत ही शुभ माना जाता है।

Sakat Chauth Paran Vidhi (सकट चौथ पारण व‍िधि)

• इस व्रत का पारण चंद्रमा को देख कर करें

• भगवान को लगे भोग में के शकरकंदी या त‍िलकुट खाकर व्रत खोलें

• व्रत का पारण करते समय नमक वाली चीजों को न खाएं

• पारण करने के बाद से सात्विक भोजन और फलाहार ही ग्रहण करें।

Sakat Chauth Vrat Importance (सकट चौथ व्रत का महत्‍व)

माता और उसकी संतान का बंधन संसार का सबसे पवित्र बंधन होता है। माता अपनी संतान के मंगल के लिए हर व्रत और तप करती है, जिससे की उसकी संतान को देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिल सके और उसे सफलता हासिल हो। सकट चौथ का पावन व्रत करने से महिलाओं को धन, संपत्ति, समृद्धि और सुख की प्राप्ति होती है। इस धार्मिक अनुष्ठान और व्रत को विधिपूर्वक करने से भगवान गणेश संकटों से मुक्ति दिलाते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article