Sakat Chauth 2026 Puja Time Today: आज सकट चौथ की पूजा कितने बजे होगी? यहां से नोट कर लें तिल चौथ पूजा की टाइमिंग

Sakat Chauth 2026 Puja Time, (सकट चौथ आज की पूजा का समय) Sakat Mata Ki Aarti Puja Ki Vidhi: सकट चौथ व्रत के दिन भगवान गणेश की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो सही समय पर पूजा करें। यहां से आप आज की चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त जान सकते हैं।

Sakat Chauth 2026 Puja Time (सकट चौथ आज की पूजा का समय): सकट चौथ, जिसे तिलकुटा चौथ और माघी चौथ भी कहा जाता है, माताओं के असीम प्रेम, समर्पण और संतान की दीर्घायु के लिए की जाने वाली कठिन निर्जला पूजा का पवित्र पर्व है। यह व्रत विशेष रूप से भगवान श्री गणेश और चंद्र देव को समर्पित होता है। बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और मध्य भारत में इस पर्व की महिमा सबसे अधिक देखने को मिलती है, जहां तिल और गुड़ से बने प्रसाद का विशेष महत्व है। यहां से आप आज के सकट चौथ के पूजा का शुभ मुहूर्त जान सकते हैं। साथ ही यहां चंद्रोदय का समय भी बताया गया है।

sakat chauth puja muhurat 2026

सकट चौथ पूजा मुहूर्त 2026 (pc: canva)

सकट चौथ व्रत का समय 2026 (Sakat Chauth Vrat Time 2026)

द्रिक पंचांग के अनुसार, सकट चौथ की तिथि 6 जनवरी यानी आज सुबह 8 बजकर 10 मिनट से शुरू होकर कल, 7 जनवरी को सुबह 6 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। संकष्टी चतुर्थी का व्रत चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य देने के बाद ही खोला जाता है। चूंकि, 7 जनवरी की शाम को चतुर्थी समाप्त हो चुकी होगी और पंचमी तिथि चल रही होगी, इसलिए उस दिन व्रत करना उचित नहीं होगा। इसी कारण 6 जनवरी 2026 को ही सकट चौथ का व्रत रखा जाएगा, उसी दिन शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा।

End of Feed