अध्यात्म

Sakat Chauth 2026 Ganesh Ji Ki Aarti Lyrics: सकट चौथ की पूजा के बाद होती है बप्पा की आरती, देखें गणेश जी की आरती के लिरिक्स

Ganesh Ji Ki Aarti Lyrics (सकट चौथ 2026 गणेश जी की आरती): सनातन धर्म में सकट चौथ व्रत की बड़ी महिमा बताई गई है। कहते हैं जो कोई भी ये व्रत रखता है उसके जीवन के सारे संकट दूर हो जाते हैं। खासतौर से महिलाएं इस व्रत को रखती हैं और बप्पा की पूजा करती हैं। इसी के साथ गणेश जी की आरती भी की जाती है।

Image

गणेश जी की आरती (pc: canva)

Ganesh Ji Ki Aarti Lyrics (सकट चौथ 2026 गणेश जी की आरती): आज सकट चौथ के शुभ दिन पर गणेश जी की पूजा का नियम है। इस पूजा के भी अपने नियम हैं और इसमें चांद को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है। सकट चौथ के दिन सकट माता की पूजा से पहले गणपति पूजा और आरती होती है। अगर आप बप्पा की आरती करना चाहते हैं और आरती के बोल ढूंढ रहे हैं तो यहां से देख सकते हैं। यहां सकट चौथ पर की जाने वाली गणेश जी की आरती के लिरिक्स मौजूद हैं।

गणेश जी की आरती (Ganesh Ji Ki Aarti)-

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा,

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।

एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी,

माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी।

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।

पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा,

लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा।

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा,

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया,

बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया।

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा,

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।

'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा,

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा,

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।

दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी,

कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी।

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा,

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।

भगवान गणेश की जय, पार्वती के लल्ला की जय, ओम गं गणपतये नमः

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article