Sakat Chauth Mata Ki Kahani: सकट चौथ पर पढ़ें देवरानी जेठानी की कहानी

Sakat Chauth Devrani Jethani Ki Kahani (सकट चौथ देवरानी जेठानी की कहानी): सकट चौथ की पूजा में देवरानी और जेठानी की कहानी जरूर पढ़ी जाती है। यहां से आप इस कहानी को पढ़कर जान सकते हैं कि कैसे गणेश जी की कृपा से देवरानी को मिला पुण्य फल तो जेठानी को मिली सजा।

Sakat Chauth Devrani Jethani Ki Kahani (सकट चौथ देवरानी जेठानी की कहानी): सकट चौथ की पौराणिक कहानी के अनुसार,एक समय की बात है एक शहर में देवरानी जेठानी रहती थी। देवरानी गरीब थी और जेठानी अमीर थी। देवरानी गणेश जी की बड़ी भक्त थी। देवरानी का पति जंगल से लकड़ी काट कर उसे बेचता था और अक्सर बीमार रहता था। देवरानी अपनी जेठानी के घर का सारा काम करती और बदले में जेठानी उसे बचा हुआ खाना, पुराने कपड़े आदि दे देती थी। इसी से देवरानी का परिवार चल रहा था।

sakat chauth devrani jethani ki kahani

सकट चौथ देवरानी जेठानी की कहानी (pic credit: canva)

माघ महीने में देवरानी ने तिल चौथ का व्रत किया। 5 रूपये का तिल व गुड़ लाकर तिलकुट्टा बनाया। पूजा करके तिल चौथ की कथा सुनी और तिलकुट्टा छींके में रख दिया और सोचा की चांद निकलने के बाद ही कुछ खायेगी। इस तरह से कथा सुनकर वह जेठानी के यहां काम करने चली गई। खाना बनाकर जेठानी के बच्चों को खाना खाने को कहा तो बच्चे बोले– माँ ने व्रत किया हैं और माँ भूखी हैं। जब माँ खाना खायेगी तभी हम भी खाएंगे।

End of Feed