Sakat Chauth Bhog List (सकट चौथ भोग लिस्ट): सकट चौथ का पर्व अत्यंत ही पुण्यदायी माना गया है। सकट चौथ को 'संकष्टी चतुर्थी' या 'तिलकुट चतुर्थी' भी कहा जाता है। ये तिथि माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को पड़ती है। कहते हैं इस दिन अगर गणपति भगवान की पूजा की जाए तो घर में खुशहाली और समृद्धि आती है। इस दिन गणेश जी को भोग भी खास लगाए जाते हैं। यहां से आप भोग की पूरी लिस्ट देख सकते हैं। यहां गणेश जी के पसंद के भोग की पूरी लिस्ट मौजूद है।
सकट चौथ के दिन भगवान गणेश को लगाएं ये भोग-
- तिल के लड्डू
- मोदक
- तिलकुट
- गुड़धानी
- केला
- बूंदी के लड्डू
- गन्ना
- बेर
- शकरकंद
सकट चौथ भोग लगाने के नियम-
सकट चौथ के दिन गणपति भगवान को भोग लगाते समय कुछ खास नियमों का ध्यान रखना चाहिए। ये नियम इस व्रत के फल को और लाभकारी बनाता है। भोग बनाने और लगाने से पहले स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें। रसोई और पूजा-स्थल साफ हों। भोग में कोई भी तामसिक चीजें न हों। भोग में प्याज-लहसुन नहीं होना चाहिए। सकट चौथ का व्रत चंद्र दर्शन के बाद खोला जाता है, इसलिए पहले चंद्रमा को अर्घ्य देकर फिर गणेश जी को भोग अर्पित करें। इतना ही नहीं, भोग पहले भगवान गणेश को अर्पित करें, फिर माता पार्वती और चंद्र देव को स्मरण करते हुए अर्घ्य दें। फिर भोग चढ़ाने के बाद उसे प्रसाद रूप में परिवार में बांटें। व्रती महिला चंद्र दर्शन के बाद ही प्रसाद ग्रहण करती है।
