Sakat Chauth 2026 Paran Time Today: सकट चौथ व्रत का कैसे करें पारण, कैसे खोलें संकष्टी चतुर्थी का व्रत, देखें समय?

Sakat Chauth 2026 Paran Time Today (सकट चौथ पारण समय): आज 6 जनवरी 2026 सकट चौथ का दिन है। इस दिन महिलाएं अपने बच्चों की खुशी और दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। माना जाता है कि कोई भी व्रत तब पूरा होता है, जब उसका पारण विधिपूर्वक किया जाए। इसके लिए कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक है। आइए जानते हैं कि साल 2026 में सकट चौथ व्रत का पारण कैसे करें?

Sakat Chauth 2026 Paran Time Today (सकट चौथ पारण समय): सकट चौथ का व्रत माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि की कामना से रखती हैं। इस व्रत में भगवान गणेश, सकट माता और चंद्र देव की पूजा की जाती है। व्रत का पूरा फल तभी मिलता है जब पारण सही विधि से किया जाए। सकट चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण होता है। आज 6 जनवरी 2026, मंगलवार को सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है। आइए जानते हैं पारण का सही समय, चंद्रमा को अर्घ्य देने की विधि आदि क्या है?

सकट चौथ व्रत पारण

सकट चौथ व्रत पारण

सकट चौथ पारण का समय

सकट चौथ का पारण चंद्रोदय के बाद किया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस दिन चंद्रोदय रात्रि 08:54 बजे होगा। चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोला जाता है। पारण रात में ही उचित है। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पूजा पूरी करके प्रसाद ग्रहण करें। पारण में सबसे पहले तिल-गुड़ की मिठाई, शकरकंद और दूध का सेवन करें। अगले दिन सामान्य अन्न ग्रहण करें।

End of Feed