आज सकट चौथ है, जिसे तिलकुट चौथ या माघ चौथ भी कहते हैं। ये व्रत हर साल माघ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। महिलाएं इस व्रत को संतान की रक्षा, लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए करती हैं। वहीं, इस व्रत में चांद देखने का खास महत्व है। क्योंकि करवाचौथ की तरह ही इस व्रत में भी चांद को अर्घ्य देकर ही व्रत खोलते हैं। तो अगर आप राजस्थान में रहते हैं तो यहां से जान सकते हैं कि आपके शहर में चांद कितने बजे निकलने वाला है।
Aaj Chand Kab Niklega Rajasthan Mein-
| शहर का नाम | चांद निकलने का समय |
| जयपुर में आज चांद कब निकलेगा | 08:55 PM |
| उदयपुर में आज चांद कब निकलेगा | 08:45 PM |
| जैसलमेर में आज चांद कब निकलेगा | 09: 36 PM |
| जोधपुर में आज चांद कब निकलेगा | 08:57 PM |
| सालासर में आज चांद कब निकलेगा | 09:14 PM |
| सीकर में आज चांद कब निकलेगा | 09:04 PM |
| अलवर में आज चांद कब निकलेगा | 08:58 PM |
| बीकानेर में आज चांद कब निकलेगा | 09:12 PM |
चंद्र दर्शन के बाद क्या किया जाता है?
सकट चौथ में चंद्र दर्शन के बाद सबसे पहले चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है, जिसमें जल, दूध या जल में तिल मिलाकर अर्पित किया जाता है और संतान की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। इसके बाद भगवान गणेश की पूजा कर उन्हें तिल-गुड़ से बने लड्डू या पकवान अर्पित किए जाते हैं, व्रत की कथा सुनी या पढ़ी जाती है और फिर प्रसाद ग्रहण करके व्रत का पारण किया जाता है।
