आज 6 जनवरी 2026 को सकट चौथ का पवित्र व्रत रखा जा रहा है। यह व्रत खास तौर पर माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में आने वाली परेशानियों से रक्षा के लिए करती हैं। पूरे दिन निर्जल उपवास, मन में श्रद्धा और रात होते ही एक ही इंतजार करते हैं - चांद के निकलने का।
झारखंड में इस टाइम दिखेगा आज चांद.
सकट चौथ पर चंद्र दर्शन के बिना व्रत का पारण नहीं किया जाता, इसलिए चांद का सही समय जानना हर व्रती के लिए बहुत जरूरी होता है। जैसे ही आसमान में चांद दिखाई देता है, दिनभर की तपस्या सफल मानी जाती है। यहां हम आपको झारखंड के प्रमुख शहरों में आज चाँद निकलने का सटीक और भरोसेमंद समय बता रहे हैं।
झारखंड में सकट चौथ का चांद कब निकलेगा? (Jharkhand Moon Rise Time Today)
पंचांग और खगोलीय गणना के अनुसार, आज झारखंड में चांद रात करीब 9 बजे के आसपास दिखाई देगा। अलग-अलग शहरों में भौगोलिक स्थिति के कारण कुछ मिनट का अंतर संभव है।
Aaj Chand Kab Niklega Jharkhand Mein
| शहर | चांद निकलने का समय |
| रांची में में आज चांद कब दिखेगा | रात 9:02 बजे |
| जमशेदपुर में आज चांद कब दिखेगा | रात 8:58 बजे |
| धनबाद में आज चांद कब दिखेगा | रात 9:01 बजे |
| बोकारो में आज चांद कब दिखेगा | रात 9:00 बजे |
| देवघर में आज चांद कब दिखेगा | रात 9:03 बजे |
| हजारीबाग में आज चांद कब दिखेगा | रात 9:01 बजे |
| गिरिडीह में आज चांद कब दिखेगा | रात 9:02 बजे |
| चाईबासा में आज चांद कब दिखेगा | रात 8:57 बजे |
सकट चौथ पर चंद्र दर्शन का महत्व
सकट चौथ पर चांद को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन चंद्र देव को जल अर्पित करने से संतान को स्वास्थ्य लाभ मिलता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। भावनात्मक रूप से यह पल हर मां के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इसमें उसकी ममता, विश्वास और प्रार्थना जुड़ी होती है। व्रत खोलते समय हल्का और सात्विक भोजन करना भी सेहत के लिहाज से बेहतर माना जाता है।
