अध्यात्म

सकट चौथ का आज चाँद कब निकलेगा बोकारो, रांची, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर झारखंड में चन्द्रमा निकलने का सही समय यहाँ देखें

Image

झारखंड में इस टाइम दिखेगा आज चांद.

आज 6 जनवरी 2026 को सकट चौथ का पवित्र व्रत रखा जा रहा है। यह व्रत खास तौर पर माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में आने वाली परेशानियों से रक्षा के लिए करती हैं। पूरे दिन निर्जल उपवास, मन में श्रद्धा और रात होते ही एक ही इंतजार करते हैं - चांद के निकलने का।

सकट चौथ पर चंद्र दर्शन के बिना व्रत का पारण नहीं किया जाता, इसलिए चांद का सही समय जानना हर व्रती के लिए बहुत जरूरी होता है। जैसे ही आसमान में चांद दिखाई देता है, दिनभर की तपस्या सफल मानी जाती है। यहां हम आपको झारखंड के प्रमुख शहरों में आज चाँद निकलने का सटीक और भरोसेमंद समय बता रहे हैं।

झारखंड में सकट चौथ का चांद कब निकलेगा? (Jharkhand Moon Rise Time Today)

पंचांग और खगोलीय गणना के अनुसार, आज झारखंड में चांद रात करीब 9 बजे के आसपास दिखाई देगा। अलग-अलग शहरों में भौगोलिक स्थिति के कारण कुछ मिनट का अंतर संभव है।

Aaj Chand Kab Niklega Jharkhand Mein

शहरचांद निकलने का समय
रांची में में आज चांद कब दिखेगारात 9:02 बजे
जमशेदपुर में आज चांद कब दिखेगारात 8:58 बजे
धनबाद में आज चांद कब दिखेगारात 9:01 बजे
बोकारो में आज चांद कब दिखेगारात 9:00 बजे
देवघर में आज चांद कब दिखेगारात 9:03 बजे
हजारीबाग में आज चांद कब दिखेगारात 9:01 बजे
गिरिडीह में आज चांद कब दिखेगारात 9:02 बजे
चाईबासा में आज चांद कब दिखेगारात 8:57 बजे
नोट: चांद निकलने के समय में मौसम, बादल या आसपास की इमारतों की वजह से 5-10 मिनट का फर्क पड़ सकता है।

सकट चौथ पर चंद्र दर्शन का महत्व

सकट चौथ पर चांद को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन चंद्र देव को जल अर्पित करने से संतान को स्वास्थ्य लाभ मिलता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। भावनात्मक रूप से यह पल हर मां के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इसमें उसकी ममता, विश्वास और प्रार्थना जुड़ी होती है। व्रत खोलते समय हल्का और सात्विक भोजन करना भी सेहत के लिहाज से बेहतर माना जाता है।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article