आज 6 जनवरी 2026 मंगलवार को सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है। सकट चौथ पर महिलाएं संतान की रक्षा और लंबी उम्र की कामना से व्रत रखती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं। इस कारण सभी को आज के दिन चंद्रमा के निकलने का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है।
सकट चौथ का दिन बेहद पवित्र होता है। इस दिन महिलाएं गणेश जी और सकट माता की पूजा करती हैं। शाम को सबसे पहले भगवान गणेश और सकट माता की पूजा करें, फिर चांद के निकलने के बाद सबसे पहले चंद्रमा को अर्घ्य दें। चंद्रमा और गणेश जी की आरती करें। इसके बाद प्रसाद ग्रहण करें और व्रत का पारण करें। बड़े-बुजुर्गों के चरण स्पर्श करें। आइए जानते हैं कि हरियाणा के विभिन्न शहरों के लिए चांद निकलने की क्या टाइमिंग है?
Aaj chand Kab Nikalega Haryana Mein
| चंडीगढ़ में आज चांद कब निकलेगा | रात 8:54 बजे |
| अंबाला में आज चांद कब निकलेगा | रात 8:55 बजे |
| हिसार में आज चांद कब निकलेगा | रात 8:29 बजे |
| करनाल में आज चांद कब निकलेगा | शाम 08:28 बजे |
| रोहतक में आज चांद कब निकलेगा | रात 8:26 बजे |
| गुड़गांव (गुरुग्राम) में आज चांद कब निकलेगा | रात 8:55 बजे |
| पंचकूला में आज चांद कब निकलेगा | रात 8:19 बजे |
| फरीदाबाद में आज चांद कितने बजे निकलेगा | रात 8:24 बजे |
| कुरुक्षेत्र में आज चांद कितने बजे निकलेगा | 08:15 बजे |
| भिवानी में आज चांद कितने बजे निकलेगा | 08:54 बजे |
(नोट- मौसम के चलते आपको कुछ जगहों पर चंद्रमा देरी से दिख सकता है।)
सकट चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत पूरा करें। गणेश जी और सकट माता से संतान की सुरक्षा की प्रार्थना करें।
