अध्यात्म

Sakat Chauth 2026 Date: सकट चौथ 2026 कब है, जानें तिलकुट चौथ की तारीख जनवरी 2026 में

Sakat Chauth 2026 Date and Time (सकट चौथ 2026 में कब है): सकट चौथ के व्रत को तिलकुट चौथ का व्रत भी कहा जाता है। पंचांग के अनुसार, सकट चौथ का व्रत माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को आता है। यहां जानें 2026 में सकट चौथ का व्रत कब रखा जाएगा।

Image

सकट चौथ 2026 की डेट (Pic: Canva)

Sakat Chauth 2026 Date (सकट चौथ कब है 2026 में): सकट चौथ का व्रत माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इसे तिलकुट चौथ भी कहा जाता है। इस व्रत को विशेष रूप से भगवान गणेश और संकटा माता की आराधना के लिए रखा जाता है। इस व्रत का पालन खासतौर पर माता-पिता अपने बच्चों की सुरक्षा और कल्याण के लिए करते हैं। देखें सकट चौथ 2026 डेट एंड टाइम, सकट चौथ का व्रत 2026 में कब है।

सकट चौथ 2026 में कब है

सकल चौथ 2026 का व्रत 6 जनवरी 2026 (मंगलवार) को रखा जाएगा। जनवरी 2026 में माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 6 जनवरी 2026 को सुबह 08:01 बजे से आरंभ होगी। इस तिथि का समापन 7 जनवरी 2026 को सुबह 06:52 बजे पर होगा। सकट चौथ का व्रत चंद्र पूजन के आधार पर तय होता है तो इस तरह सकट चौथ 2026 की डेट 6 जनवरी की रहेगी।

सकट चौथ 2026 का पूजा मुहूर्त

सकट व्रत और पूजा का सबसे शुभ समय शाम 7:21 बजे से रात 9:03 बजे तक माना गया है। इस समय में पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

सकट चौथ 2026 का चांद कब दिखेगा (sankashti chaturthi chandrodaya time today)

सकट चौथ 2026 का व्रत 6 जनवरी को होगा। इस व्रत की डेट पर चंद्रमा का उदय लगभग रात 8:54 बजे के आसपास होगा। ध्यान रहे कि इस व्रत का पारण चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने के बाद ही किया जाता है।

सकट चौथ का धार्मिक महत्व

सकट चौथ को संकटों को हरने वाली चतुर्थी कहा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से संकटों, बाधाओं और कठिनाइयों से मुक्ति मिलती है। यह व्रत विशेष रूप से बच्चों की भलाई, उनकी सुरक्षा, लंबी आयु और सफलता के लिए किया जाता है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article