6 या 7 जनवरी, सकट चौथ कब है? जानिए 2026 में सकट माता की पूजा का सही दिन, तिथि, तारीख और पूजन मुहूर्त

Sakat Chauth 2026 (सकट चौथ व्रत, तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व) : माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी सकट चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान गणेश और सकट माता की पूजा की जाती है। यह व्रत संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। साल 2025 में इस व्रत की तारीख को लेकर लोगों में थोड़ा सा संशय व्याप्त है। आइए जानते हैं कि साल 2026 में सकट चौथ का व्रत कब रखा जाएगा।

Sakat Chauth 2026 (सकट चौथ व्रत, तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व) : हिंदू धर्म में माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ का व्रत रखा जाता है। यह व्रत संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए किया जाता है। सकट चौथ को तिल-कुटा चौथ, तिलवा चौथ, माघी चौथ और वक्रतुंडी चतुर्थी जैसे नामों से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान गणेश और सकट माता व चंद्र देव की पूजा की जाती है। इस दिन महिलाएं संतान की रक्षा और तरक्की की कामना से व्रत को पूरी श्रद्धा से रखती हैं। साल 2026 में सकट चौथ को लेकर संशय है कि यह 6 जनवरी को मनाई जाएगी या 7 जनवरी को? आइए जानते कि सकट चौथ का व्रत किस दिन रखा जाएगा?

सकट चौथ 2026 का व्रत कब रखा जाएगा (1)

सकट चौथ 2026 का व्रत कब रखा जाएगा?

कब है सकट चौथ 2026?

द्रिक पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 6 जनवरी 2026, मंगलवार को सुबह 08:01 बजे से होगा और समापन 7 जनवरी 2026 को सुबह 06:52 बजे होगा। सकट चौथ का व्रत चतुर्थी तिथि में चंद्रोदय के समय किया जाता है, क्योंकि इस दिन चंद्रमा की पूजा अनिवार्य मानी जाती है। 6 जनवरी 2026 को चंद्रोदय रात्रि 08:54 बजे चतुर्थी तिथि में होगा। वहीं, 7 जनवरी को चंद्रोदय पंचमी तिथि में होगा। इस कारण 6 जनवरी को ही सकट चौथ का व्रत किया जाएगा।

End of Feed