अध्यात्म

Sakat Chauth Puja Samagri: जानिए सकट चौथ की पूजा में क्या-क्या सामग्री लगेगी, नोट कर लें पूरी सामान लिस्ट

Sakat Chauth (Til Chauth) Puja Samagri In Hindi: सकट चौथ व्रत की पूजा में कई सामग्रियों की जरूर पड़ती है। चलिए आपको बताते हैं सकट व्रत की पूरी सामान लिस्ट।

Image

Sakat Chauth 2025 Puja Samagri List In Hindi

Sakat Chauth (Til Chauth) Puja Samagri In Hindi: इस साल सकट चौथ यानी तिल चौथ का पर्व 17 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान गणेश और चंद्र देव की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ये व्रत रखने से संतान को लंबी आयु और सुखी जीवन की प्राप्ति होती है। इसे तिलकुट चौथ, तिल चौथ और माघ संकष्टी चतुर्थी इत्यादि कई नामों से जाना जाता है। चलिए आपको बताते हैं संकष्टी चतुर्थी की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा।

सकट चौथ पूजा सामग्री (Sakat Chauth Puja Samagri List In Hindi)

  • गणेश जी की प्रतिमा
  • लाल फूल
  • 21 गांठ दूर्वा
  • जनेऊ
  • सुपारी पान का पत्ता
  • सकट चौथ की पूजा के लिए लकड़ी की चौकी
  • पीला कपड़ा
  • लौंग
  • रोली
  • अबीर
  • गुलाल
  • गाय का घी
  • दीप
  • धूप
  • गंगाजल
  • मेहंदी
  • सिंदूर
  • इलायची
  • अक्षत
  • हल्दी
  • मौली
  • गंगाजल
  • 11 या 21 तिल के लड्डू
  • मोदक
  • फल
  • कलश
  • चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए दूध
  • चीनी आदि
  • इत्र
  • सकट चौथ व्रत कथा की पुस्तक

सकट चौथ पूजा विधि (Sakat Chauth Puja Vidhi)

सकट चौथ के दिन शाम में शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की विधि विधान पूजा की जाती है। इस दौरान माताएं सकट चौथ की कथा भी जरूर सुनती हैं। फिर रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद अपना व्रत खोलती हैं। सुहागिन महिलाओं में इस व्रत की बड़ी मान्यता मानी जाती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article