अध्यात्म

Sakat Chauth Puja Muhurat 2025: सकट चौथ पूजा का मुहूर्त कब से कब तक रहेगा, नोट कर लें तिल चौथ पूजा की टाइमिंग

Sakat Chauth (Til Chauth) 2025 Puja Muhurat: कहते हैं किसी भी व्रत-पूजन का संपूर्ण फल तभी प्राप्त होता है जब उसकी पूजा शुभ मुहूर्त में की गई हो। 17 जनवरी को सकट चौथ व्रत पड़ रहा है। जानिए इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Image

Sakat Chauth 2025 Puja Muhurat

Sakat Chauth (Til Chauth) 2025 Puja Muhurat: सकट चौथ व्रत में भगवान गणेश और चंद्र देव की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ये व्रत रखने से संतान को लंबी आयु और सुखी जीवन की प्राप्ति होती है। इस साल सकट व्रत 17 जनवरी को रखा जाएगा। पंचांग अनुसार ये व्रत माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इसके तिल चौथ, तिलकुट चौथ, माघ संकष्टी चतुर्थी आदि नामों से भी जाना जाता है। चलिए आपको बताते हैं इस साल सकट व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

सकट चौथ व्रत का समय 2025 (Sakat Chauth Vrat Time 2025)

सकट चौथ व्रत 17 जनवरी की सुबह 4 बजकर 6 मिनट से शुरू होकर 18 जनवरी की सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक रखा जाएगा। उदया तिथि के अनुसार महिलाएं 17 जनवरी को ये व्रत रहेंगी।

सकट चौथ पूजा मुहूर्त 2025 (Sakat Chauth 2025 Puja Muhurat)

पंचांग अनुसार सकट चौथ पूजन के लिए पहला मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगा और दूसरा मुहूर्त सुबह 8 बजकर 34 मिनट से 9 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। तीसरा मुहूर्त सुबह 09:53 से 11:12 तक रहेगा।

सकट चौथ 2025 चंद्रोदय समय (Sakat Chauth 2025 Moonrise Time)

सकट चौथ व्रत के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने का समय रात 9 बजकर 09 मिनट पर रहेगा। इससे पहले माताएं चंद्र को अर्घ्य देने की थाली तैयार कर लें। जिससे समय से पूजा पूरी कर सकें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article