अध्यात्म

Sakat Chauth 2024: सकट चौथ के दिन करें ये उपाय, सुख समृद्धि से भर जाएगा घर

Sakat Chauth 2024 Upay: सनातन धर्म में गणेश भगवान को प्रथम पूज्य देव माना गया है। हर महीने की चतुर्थी तिथि भगवान गणपति हो समर्पित होती है। इस दिन गणेश जी की पूजा करने से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है। आइए जानते हैं इस दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Image

Sakat Chauth 2024 Upay

Sakat Chauth 2024 Upay: वैदिक पंचांग के अनुसार सकट चौथ व्रत माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चतुर्थी व्रत के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से भक्त को सौभाग्य और समृद्धि मिलती है। पंचांग में बताया गया है कि भगवान गणेश को समर्पित सकट चौथ व्रत 29 जनवरी 2024, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन कुछ विशेष उपाय करना भी उपयोगी होता है। आइए जानते हैं सकट चौथ के व्रत से जुड़े कुछ खास उपायों के बारे में।

Sakat Chauth 2024 Upay (सकट चौथ उपाय)

  1. शास्त्रों में कहा गया है कि सकट चौथ के दिन भगवान गणेश को तिल से बने लड्डुओं का भोग लगाना चाहिए।
  2. सकट चौथ के दिन भगवान गणेश के बीज मंत्र 'ॐ गं गणपतयै नम:' का जाप करें। माना जाता है कि इनसे लोगों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
  3. सकट चौथ के व्रत के दिन लोग भगवान गणेश के मंदिर जाते हैं, भगवान गणेश की पूजा करते हैं और तिल चढ़ाते हैं। इससे आपकी नौकरी में आने वाली समस्याएं दूर हो जाएंगी और आपको सफलता का बेहतर मौका मिलेगा।
  4. भगवान गणेश की पूजा के लिए गणेश यंत्र की पूजा करें, पूजा स्थान पर दो पान के पत्ते में सुपारी रखें। फिर सुपारी को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। इससे आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और जीवन की समस्याओं का समाधान मिलेगा।
  5. संतान की लंबी उम्र के लिए सकट चौथ या संकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्रोदय के समय चंद्रमा को पानी में दूध मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article