अध्यात्म

Sakat Chauth 2024 Date: आज है सकट चौथ, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त

Sakat Chauth (Sankashti Chaturthi) 2024 Date And Time: वैसे तो संकष्टी चतुर्थी हर महीने आती है लेकिन माघ महीने में आने वाली चतुर्थी का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। जिसे सकट चौथ और तिलकुट चौथ के नाम से जाना जाता है।

Image

Sakat Chauth 2024 Date

Sakat Chauth (Sankashti Chaturthi) Kab Hai 2024 Mein, Date And Time In Hindi (सकट चौथ 2024 तिथि व मुहूर्त): सकट चौथ व्रत 29 जनवरी को यानी आज रखा जाएगा। बहुत से लोग इसे तिलकुट चौथ (Tilkut Chauth 2024 Date) भी कहते हैं। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम में चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। कहते हैं जो भी सकट चौथ पर भगवान गणेश की सच्चे मन से पूजा करता है उसे उसके सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। जानिए सकट चौथ की तारीख और शुभ मुहूर्त।

सकट चौथ 2024 कब है (Sakat Chauth 2024 Date And Time)

सकट चौथ- 29 जनवरी 2024, सोमवार

सकट चौथ के दिन चन्द्रोदय समय - 08:52 PM

चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - 29 जनवरी 2024 को 06:10 AM बजे

चतुर्थी तिथि समाप्त - 30 जनवरी 2024 को 08:54 AM बजे

सकट चौथ व्रत का महत्व (Sakat Chauth Vrat Ka Mahatva)

सकट चौथ व्रत में भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दिन महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु और खुशहाल जीवन के लिए व्रत रखती हैं। कहते हैं इस व्रत को करने से बच्चे की जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इस दिन भगवान गणे को तिल, गुड़ और गन्ना का भोग चढ़ाया जाता है। इस दिन गणेश जी के अलावा शिव जी, मां पार्वती, चंद्र देव और कार्तिकेय जी की भी पूजा का विधान है।

सकट चौथ व्रत नियम (Sakat Chauth Vrat Niyam)

सकट चौथ के दौरान महिलाओं को निर्जला व्रत रखना चाहिए। चंद्रोदय से पहले भगवान गणेश की विधि विधान पूजा करनी चाहिए और फिर चांद निकलने के बाद उसे अर्घ्य देने देकर व्रत का पारण करना चाहिए। इस दिन भक्तों को काले रंगे के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। ध्यान रखें कि चंद्रमा को अर्घ्य देते समय जल की छींटे आपके पैरों पर न पड़ें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article