Sai Baba Ki Aarti Lyrics In Hindi, Aarti Utaarein Hum Tumhari Sai Baba Lyrics in Hindi: साईं बाबा की पूजा में उनकी आरती भी शामिल की जाती है। माना जाता है कि सच्चे मन से साईं बाबा की प्रार्थना करने और फिर आरती करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। साईं पूजा में साईं बाबा की चालीसा और आरती जरूर करनी चाहिए। यहां आप Sai Baba Aarti Ke Lyrics देख सकते हैं। इस आरती को आप सुबह और शाम की पूजा में गा सकते हैं।
Sai Baba Ki Aarti Hindi Mein
आरती उतारें हम तुम्हारी साईं बाबा ।
चरणों के तेरे हम पुजारी साईं बाबा।।
विद्या बल बुद्धि, बन्धु माता पिता हो
तन मन धन प्राण, तुम ही सखा हो
हे जगदाता अवतारे, साईं बाबा।
आरती उतारें हम तुम्हारी साईं बाबा।।
ब्रह्मा के सगुण अवतार तुम स्वामी
ज्ञानी दयावान प्रभु अंतरयामी
सुन लो विनती हमारी साईं बाबा।
आरती उतारें हम तुम्हारी साईं बाबा।।
आदि हो अनंत त्रिगुणात्मक मूर्ति
सिंधु करुणा के हो उद्धारक मूर्ति
शिरडी के संत चमत्कारी साईं बाबा।
आरती उतारें हम तुम्हारी साईं बाबा।।
भक्तों की खातिर, जनम लिए तुम
प्रेम ज्ञान सत्य स्नेह, मरम दिए तुम
दुखिया जनों के हितकारी साईं बाबा
आरती उतारें हम तुम्हारी साईं बाबा।।
साईं बाबा को कौन सा फल पसंद है
साईं बाबा की पूजा में मीठा प्रसाद चढ़ता है। बेसन या बूंदी का लड्डू साईं बाबा की पूजा में रख सकते हैं। इसके अलावा मीठे फल बाबा को बहुत पसंद आते हैं। वैसे साईं बाबा को पालक भी बहुत पसंद है।
