Rukmini Ashtami 2024: पंचांग के अनुसार पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रुक्मिणी अष्टमी के नाम से जाना जाता है। इसी दिन द्वापर युग में श्रीकृष्ण की पत्नी देवी रुक्मिणी का जन्म हुआ था। देवी रुक्मिणी भगवान कृष्ण की मुख्य पत्नी थीं। उन्हें देवी लक्ष्मी का अवतार भी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रीकृष्ण और रुक्मिणी देवी की पूजा करने से घर में बरकत बनी रहती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं कब है रुक्मिणी अष्टमी।
अध्यात्म
Rukmini Ashtami 2024: कल है रुक्मिणी अष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
- Authored by: TNN अध्यात्म डेस्क
- Updated Jan 3, 2024, 05:18 PM IST
