Rudraksha: कैसे पहचानें असली रुद्राक्ष को और क्या है इसे धारण करने का सही तरीका?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2023, 07:46 PM IST

Rudraksha: रुद्राक्ष की फसल सबसे ज्यादा होती है इंडोनेशिया में लेकिन नेपाल के रुद्राक्ष को ज्यादा पसंद किया जाता है। 1,9, और 21 मुखी रुद्राक्ष महंगे होते हैं। आइये जानते हैं रुद्राक्ष को धारण करने से पहले किन-किन बातों को ध्यान रखना है जरूरी और इसे धारण करने से क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मन को शांति प्रदान करता है रुद्राक्ष
  • शुभ मुहूर्त देखकर धारण करें रुद्राक्ष
  • 1,9, 21 मुखी रुद्राक्ष होते हैं महंगे

Rudraksha: विश्व में सबसे अधिक रुद्राक्ष इंडोनेशिया में होती है और उसके बाद नेपाल, अफ्रीका, जावा, सुमात्रा, मलेशिया , भूटान और भारत में होता है। रुद्राक्ष का सीधा सा कार्य मानसिक शांति प्रदान करना है। इसकी अपनी एक चुम्बकीय शक्ति होती है, जो ब्लड प्रेशर संतुलित कर हृदय को मजबूती प्रदान करता है। सिर्फ इतना ही नहीं रुद्राक्ष एक्यूप्रेशर का कार्य भी करता है। इसके उठे एक नोंक−उंगलियों को उचित दबाव देते हैं, जिससे हृदय को बल मिलता है। आइये आपको बताते हैं असली रुद्राक्ष की पहचान करने का सही तरीका और इसे धारण करने की सही विधि।

कैसे पहचानें असली रुद्राक्ष?

रुद्राक्ष में छेद नहीं होता बल्कि वृक्ष से तोड़ने के बाद किया जाता है। इनके छिलके मजबूत होते हैं, जिसे एक विशेष प्रकिया के द्वारा उतारा जाता है। असली या नकली पहचान के लिए रुद्राक्ष के दाने को सुई से कुरेदा जाता है, कुरेदने पर रेखा निकले तो लकड़ी या कैमिकल इसके बाद गौर से देखने पर आपको पता चलेगा कि रुद्राक्ष के दाने में जो उभरे हुए पठार से हैं, उनसे असली और नकली में अंतर दिखेगा। नकली में आकृतियां, जैसे शिवलिंग, त्रिशूल, सांप, योनि आदि स्पष्ट दिखायी देंगे, जबकि असली में ये आकृतियां नहीं दिखेंगी। जिस प्रकार फिंगर प्रिंट्स अलग अलग होते हैं, उसी प्रकार रुद्राक्ष के उठे हुए पठारों की बनावट भी दो रुद्राक्ष में भिन्न होती है।

End of Feed