Hanuman Ji Ke Upay : हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार मंगलवार का दिन हनुमान जी के पूजन के लिए काफी खास माना जाता है। जी हां यदि आप इस दिन संकटमोचन का व्रत पूजन आदि करते हैं तो आपके सभी रुके काम बनने लगते हैं। भाग्योदय के लिए हनुमान जी का पूजन बेहद कारगर माना जाता है। जी हां यदि आपके बने हुए काम बिगड़ने लगे हैं और जीवन में संकटों की झड़ी लग गई है। तो आपको हनुमान जी का पूजन कुछ खास विधि से करना चाहिए। जी हां आज हम आपको मंगलवार के दिन हनुमान जी के पूजन के कुछ खास उपाय करने चाहिए।
हनुमान चालीसा पाठ
मंगलवार के दिन यदि आप हनुमान जी के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, तो आपकी सरकारी नौकरी के प्रयासों की सफलता में आ रही रुकावटें दूर होती हैं। मान्यता है कि 21 मंगलवार इस नियम को फॉलो करने से आपकी सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है।
लाल मिर्च दान करें
आपकी कुंडली में बना मंगल दोष आपके जीवन में कई तरह की रुकावट पैदा करता है। यदि आप इस दोष से निपटना चाहते हैं, तो आपको मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने पूजन करने के बाद लाल मिर्च का दान करना चाहिए। इससे मंगल दोष का शमन होता है।
राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें
यदि आप हनुमान जी से अपनी अर्जी लगाना चाहते हैं और चाहते हैं कि वह जल्दी आपकी बात सुनें तो उनके सामने राम जी के नाम का गुणगान करें। जी हां अपने स्वामी (रामजी) के नाम का जाप सुनकर हनुमान जी आपके सभी का सिद्ध कर देते हैं। आप मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने राम रक्षा स्त्रोत का पाठ कर सकते हैं।
