अध्यात्म

अपने जन्म की तारीख से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर का अंकज्योतिष भविष्यफल

Daily Numerology: दैनिक अंकज्योतिष भविष्यफल के माध्यम से आप दिन में घटने वाली घटनाओं का अनुमान लगा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने जन्म की तारीख की आवश्यकता होगी। जन्म की तारीख ही आपका मूलांक होती है। आइए जानते हैं कि सभी 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

Image

21 अक्टूबर अंकज्योतिष भविष्यफल

Daily Numerology: 21 अक्टूबर 2025, सोमवार का दिन, अंक ज्योतिष की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज का संयुक्त अंक 21, जो 02 (धर्म) और 01 (गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान) का प्रतीक है, बहुत शुभ है। यह सफलता का संयुक्त अंक है, जो तेजी से प्रगति और क्रिएटिविटी देता है। संयुक्त अंक 02 चंद्रमा और 01 सूर्य का प्रभाव है, जो एकल अंक 03 (गुरु) की तरह कार्य करता है। आज का भाग्यांक 04 है, जिसका स्वामी राहु है। गुरु, सूर्य और चंद्रमा मित्र ग्रह हैं, लेकिन सूर्य और शनि मित्र नहीं हैं। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 और 09 हैं। अपने मूलांक के अनुसार आज का अंकफल देखें।

21 अक्टूबर 2025 को संयुक्त अंक 21 (चंद्रमा और सूर्य प्रभाव) और भाग्यांक 04 (राहु प्रभाव) का संयोग बन रहा है। यह संयोग आध्यात्मिक प्रगति, सफलता और बौद्धिक ऊर्जा का प्रतीक है। चंद्रमा आध्यात्मिकता देता है, सूर्य नेतृत्व क्षमता लाता है, जबकि राहु संघर्ष के बाद अप्रत्याशित लाभ प्रदान करता है। गुरु का प्रभाव नौकरी, व्यवसाय और प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। श्री सूक्त का पाठ धन लाभ के लिए और कनकधारा स्तोत्र आर्थिक स्थिरता के लिए करें।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख जन्मे लोग)

नौकरी में मूलांक 01 और 09 की मदद से प्रगति होगी। राहु आज का भाग्य स्वामी है। सूर्य और गुरु आपको नौकरी में प्रमोशन दे सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। स्वास्थ्य में नस संबंधी समस्या हो सकती है। उड़द का दान करें।

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख जन्मे लोग)

चंद्रमा, मित्र ग्रह गुरु और सूर्य का प्रभाव रहेगा। नौकरी में कार्यों के दबाव से परेशानी रह सकती है। मूलांक 02 और 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहना चाहिए।

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख जन्मे लोग)

गुरु अंक और राहु भाग्य स्वामी है। गुरु और मित्र ग्रह सूर्य नौकरी में प्रमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु के समर्थन से व्यवसाय में भी उन्नति है। स्वास्थ्य में सूर्य और चंद्रमा बेहतर करेंगे।

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख जन्मे लोग)

भाग्यांक 04 टीचिंग, बैंकिंग और मीडिया फील्ड में नौकरी करने वालों को अप्रत्याशित सफलता देगा। व्यवसाय में मूलांक 04 और 05 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख जन्मे लोग)

भाग्यस्वामी राहु, आज का अंकस्वामी गुरु और इस अंक का स्वामी बुध का सहयोग है। नौकरी में अंक 03 और 04 से लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के संकेत हैं। व्यवसाय में किसी रुके कार्य में प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख जन्मे लोग)

व्यवसाय में अंक स्वामी शुक्र और भाग्यस्वामी राहु का समर्थन है। आज सफलता का दिन है। नौकरी में मूलांक 09 और 04 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में स्किन के मरीज सावधानी बरतें।

मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख जन्मे लोग)

नौकरी में अपने परफॉर्मेंस से खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है। स्वास्थ्य में बीपी और सांस के रोगी सावधानी बरतें।

मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख जन्मे लोग)

आज के दिन अंक स्वामी शनि और भाग्यस्वामी राहु का समर्थन रहेगा। नौकरी में प्रमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी राहु के गुरु शुक्र बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख जन्मे लोग)

आज का भाग्यस्वामी राहु और इस अंक का स्वामी मंगल व मित्र ग्रह गुरु व्यवसाय में लाभ देगा। नौकरी में मूलांक 04 और 07 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में मंगल पेट संबंधी समस्या दे सकता है। मसूर दाल और गुड़ का दान करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article