अध्यात्म

रूठ गया है भाग्य? तो मंगलवार के दिन कर लें हनुमान जी के ये उपाय, सभी काम बनाएंगे महाबली

Hanuman Ji Ke Upay : जीवन में कभी-कभी ऐसा समय भी आता है जब आपके सभी काम होते-होते रुक जाते हैं। आपकी मेहनत का फल आपको नहीं मिल पाता है। इस कंडीशन को भाग्य का रुठना कहते हैं। जी हां यदि आपका भाग्य ठीक से साथ नहीं दे रहा है, तो आपको मंगलवार के दिन हनुमान जी के ये उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

hanuman ji ke upay

Hanuman Ji Ke Upay : हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार मंगलवार का दिन हनुमान जी के पूजन के लिए काफी खास माना जाता है। जी हां यदि आप इस दिन संकटमोचन का व्रत पूजन आदि करते हैं तो आपके सभी रुके काम बनने लगते हैं। भाग्योदय के लिए हनुमान जी का पूजन बेहद कारगर माना जाता है। जी हां यदि आपके बने हुए काम बिगड़ने लगे हैं और जीवन में संकटों की झड़ी लग गई है। तो आपको हनुमान जी का पूजन कुछ खास विधि से करना चाहिए। जी हां आज हम आपको मंगलवार के दिन हनुमान जी के पूजन के कुछ खास उपाय करने चाहिए।

हनुमान चालीसा पाठ

मंगलवार के दिन यदि आप हनुमान जी के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, तो आपकी सरकारी नौकरी के प्रयासों की सफलता में आ रही रुकावटें दूर होती हैं। मान्यता है कि 21 मंगलवार इस नियम को फॉलो करने से आपकी सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है।

लाल मिर्च दान करें

आपकी कुंडली में बना मंगल दोष आपके जीवन में कई तरह की रुकावट पैदा करता है। यदि आप इस दोष से निपटना चाहते हैं, तो आपको मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने पूजन करने के बाद लाल मिर्च का दान करना चाहिए। इससे मंगल दोष का शमन होता है।

राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें

यदि आप हनुमान जी से अपनी अर्जी लगाना चाहते हैं और चाहते हैं कि वह जल्दी आपकी बात सुनें तो उनके सामने राम जी के नाम का गुणगान करें। जी हां अपने स्वामी (रामजी) के नाम का जाप सुनकर हनुमान जी आपके सभी का सिद्ध कर देते हैं। आप मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने राम रक्षा स्त्रोत का पाठ कर सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article