अध्यात्म

सावधान! 2023 में इस राशि पर शुरू हुआ शनि साढ़े साती का सबसे कष्टदायी चरण

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 18, 2023, 01:53 PM IST

शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) के तीन चरण होते हैं जिनमें इसका दूसरा चरण सबसे ज्यादा कष्टदायी माना जाता है। जानिए किस राशि पर चल रहा है ये चरण।

Image

शनि साढ़े साती का कष्टदायी चरण इस राशि पर होगा शुरू

Shani Rashi Parivartan 2023: शनि साढ़े साती का दूसरा चरण सबसे ज्यादा कष्टदायी माना जाता है। कहते हैं इस चरण में व्यक्ति चारों तरफ से परेशानियों से घिर जाता है। चाहे वो मानसिक परेशानियां हो, चाहे आर्थिक फिर चाहे स्वास्थ्य। हाल ही में 17 जनवरी को शनि ने कुंभ राशि में प्रवेश किया है। शनि का इस राशि में गोचर कई राशियों के जीवन में कई अहम बदलाव लेकर आया है। यहां आप जानेंगे कि शनि के इस गोचर से किस राशि पर शनि साढ़े साती का कष्टदायी चरण शुरू हो गया है।

शनि साढ़े साती का कष्टदायी चरण इस राशि पर हुआ शुरू

शनि साढ़े साती के तीन चरण होते हैं जिनमें हर चरण की अवधि ढाई साल की होती है। इसके पहले चरण को उदय चरण, दूसरे चरण को शिखर चरण तो तीसरे चरण को अस्त चरण कहते हैं। इन तीनों चरणों में इसका दूसरा चरण सबसे ज्यादा कष्टदायी माना जाता है। जो साल 2023 में कुंभ राशि वालों पर शुरू हो गया है। ऐसे में इस राशि वालों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।

शनि साढ़े साती के कष्टदायी चरण से इन्हें मिली मुक्ति

शनि साढ़े साती के कष्टदायी चरण से इस साल मकर राशि वालों को मुक्ति मिल गई है। मकर वालों पर अब इसका आखिरी चरण शुरू हो गया है। ये चरण दूसरे चरण से कम कष्टदायी है। बल्कि इस चरण में व्यक्ति को कुछ न कुछ लाभ प्राप्त होने की संभावना रहती है। शनि साढ़े साती के आखिरी चरण को उतरती साढ़े साती के नाम से भी जाना जाता है।

2023 में किस राशि पर है शनि साढ़े साती का कौन सा चरण?

2023 में शनि साढ़े साती का पहला चरण मीन राशि वालों पर शुरू हो गया है। दूसरा चरण कुंभ राशि वालों पर चल रहा है तो तीसरा और आखिरी चरण मकर राशि के जातकों पर चल रहा है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article